Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Relationship Tips: लॉन्ग रिलेशनशिप में भी अगर पार्टनर में हैं ये आदतें, तो शादी का फैसला सोंच कर लें
बहुत सारे कपल्स ऐसे होते हैं जो लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहते हैं फिर उसके बाद शादी का फैसला लेते हैं, कई कई कपल्स ऐसे भी होते हैं जो कुछ वक्त तक साथ होते हैं और एक दूसरे के साथ शादी करने का इरादा कर लेते हैं। लेकिन आप एक दूसरे को भले ही लंबे वक्त से जानते हो या कुछ ही वक्त से और शादी का फैसला लिया हो, लेकिन इस फैसले के लेने से पहले आपको कई बातों पर विचार करना जरूरी हो जाता है। क्योंकि शादी का फैसला एक अहम फैसला होता है जिस पर आपकी आने वाली लाइफ टिकी होती है, इसलिए इस फैसले को काफी सोंच विचार कर लिया जाना चाहिए। इन सब में आपको अपने पार्टनर की कुछ बातों पर जरूर गौर करना होगा, जिससे आगे की लाइफ में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो साथ ही रिग्रैट भी फील ना हो कि अगर आपने ये पहले से सोंचा होता तो आप रिश्ते के लिए आगे ना बढ़तीं। यहां हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो अगर वो आपके पार्टनर में भी है तो आपको शादी से पहले सोंचना होगा-

सिर्फ लुक्स के पीछे न भागे
कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर के सिर्फ लुक पर फिदा होती है। आपको लगता है कि अच्छे लुक वाले लड़के ही मैरिज मैटरेरियल होते हैं, आपके पार्टनर को देखकर आपकी दोस्त आपसे जलती है, तो ये आपको अच्छा लगता है, लेकिन जरा ठहरिये, ये आपकी एक बड़ी गलती हो सकती है। ये जरूरी नहीं है जो जितना अच्छा दिखता है वो असलियत में भी अंदर से भी उतना ही सुंदर हो। आप उसके लुक्स को देखकर उसके पर्सनालिटी का अंदाजा नही लगा सकती हैं। आपको लुक्स के अलावा उसकी बाकी कामों को भी देखना चाहिए। अगर आपका पार्टनर सुंदर तो लेकिन एक इंसान के तौर पर अच्छा नहीं है तो ऐसे शख्स के साथ शादी करके आप अपनी लाइफ खराब करने वाली हैं।

बार-बार टोकने वाला पार्टनर
अगर आपका पाार्टनर आपको हर काम के लिए टोकता है, आपके कामों को कभी अच्छा नहीं बताता है, उसमें हमेशा बुराई ही खोज लेता है तो आप शादी का फैसला इस तरह के शख्स के साथ करने की बड़ी गलती कर रही हैं। अगर वो आपके गलत काम पर टोकता है तो ये अच्छी बात है लेकिन आपके अच्छे कामों में भी दखल देना सही नहीं है जो आगे जाकर परेशानी का सबब बनने वाला है। तो आप जल्दबाजी में शादी का फैसला न लें।

महिला मित्रों के साथ रात को पार्टी
अगर आपके पार्टनर को अपनी महिला दोस्तों के साथ रात को पार्टी करना, घूमना फिरना पसंद है तो आपको एक बार विचार की जरूरत है, शादी के बाद भी अगर आपके पार्टनर का यही रवैया रहेगा तो आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाएंगे, क्योंकि कोई भी पत्नी ये नहीं चाहती कि उसका पति रात को दूसरी महिलाओं के साथ पार्टी करे, रात को घर ना आए। लेकिन अगर आप को ये सारे काम पसंद हैं तो कोई पति ये नहीं चाहेगा कि उसकी पत्नी रात को बाहर रहे। इसलिए आप दोनों को एक साथ बैठ कर सारे मुद्दे पर बात करनी चाहिए। इसके बाद ही शादी का फैसला लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
