Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इंडिपेंडेंट वुमेन को डेट करने से पहले जान लें ये 6 बातें
डेटिंग करना यकीनन एक बेहद ही एक्साइटिंग फीलिंग है। लेकिन जब आप एक इंडिपेंडेंट वुमेन को डेट कर रहे हैं तो यह थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। एक इंडिपेंडेंट वुमेन बहुत अधिक आत्मविश्वासी, मजबूत इरादों वाली और आत्मनिर्भर होती हैं। इतना ही नहीं, ऐसी महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं होती हैं और उन्हें अपने फैसले खुद ही लेने की आदत होती है। ऐसे में उनके साथ एक रिलेशन में आना और उसे निभाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। इसलिए, ऐसी महिला के साथ रिश्ते में आने से पहले आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए।
एक इंडिपेंडेंट वुमेन की ओर अक्सर पुरूष खिंचे चले आते हैं। हालांकि, एक रिलेशन में आने के बाद उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि उन्हें क्या चाहिए और उनकी आपसे क्या अपेक्षाएं हैं। जिसके कारण रिश्ते में प्रॉब्लम्स आनी शुरू हो जाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एक इंडिपेंडेंट वुमेन को डेट करने से पहले अवश्य जानना चाहिए-

इंडिपेंडेंस की करें रिसपेक्ट
एक इंडिपेंडेंट वुमेन के सोचने, चीजों को देखने व जिन्दगी जीने का तरीका काफी अलग होता है। इसलिए, ऐसी महिला को डेट करते समय सबसे जरूरी होता है कि आप उनकी इंडिपेंडेंस की रिसपेक्ट करें। इंडिपेंडेंट वुमेन के लिए उनकी फ्रीडम का खासा महत्व होता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति उन पर अपने निर्णय थोपने की कोशिश करता है तो ऐसे में उनके रिश्ते में कड़वाहट आती है। इसलिए, उन्हें दिखाएं कि आप उनकी इंडिपेंडेंस का सम्मान करते हैं और उनके लिए गए फैसलों पर आपको पूरा भरोसा है।
जरूर दें स्पेस
एक इंडिपेंडेंट वुमेन का अपना सर्कल होता है। ऐसी महिलाएं अपने पर्सनल स्पेस में किसी को भी प्रवेश नहीं देती हैं, फिर चाहे बात उनके पार्टनर की ही क्यों ना हो। इसलिए, अगर आप ऐसी महिला के साथ हैं तो ऐसे में आपको उन्हें पूरा स्पेस देना चाहिए। अगर वह अकेले या दोस्तों के साथ समय बिताना चाहती है तो इसे पर्सनली न लें और उन पर अपना सारा समय आपके साथ बिताने का दबाव न डालें। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे उन्हें घुटन होने लगती है।
बराबरी का हो रिश्ता
एक इंडिपेंडेंट वुमेन उन पुराने विचारों पर भरोसा नहीं करती हैं, जिसमें घर की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की और कमाने की जिम्मेदारी पुरूषों की होती है। वे अपने रिश्ते में बराबरी चाहती हैं, फिर चाहे वह घर का काम हो या फाइनेंशियल रिस्पॉन्सिबिलिटीज हो। इसलिए, अगर आप ऐसी किसी महिला को डेट कर रहे हैं तो आपको उनके साथ बराबरी का रिश्ता रखना होगा। मसलन, घर की आर्थिक जिम्मेदारियों में जहां उनकी भागीदारी होगी, वहीं घर के काम की कुछ हद तक जिम्मेदारी आपको अपने कंधे पर उठानी होगी।
सपनों का करें पूरा सपोर्ट
इंडिपेंडेंट महिलाएं अक्सर महत्वाकांक्षी होती हैं और उनके अपने कुछ लक्ष्य व सपने होते हैं। ऐसे में वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशन में रहना चाहती हैं, जो उनके इन सपनों को समझे और उनका सपोर्ट सिस्टम बने। इसलिए, अगर आप ऐसी महिला के साथ हैं तो आपको उनके सपनों को समझने और उन्हें पूरा करने के लिए अपना सहयोग देने की जरूरत है।
उसे बदलने की कोशिश मत करो
इंडिपेंडेंट वुमेन बेहद ही आत्मविश्वासी होती हैं और ऐसे में वे ऐसे किसी भी साथी के साथ रहना नहीं चाहती है, जो उन्हें बदलना या अपने अनुसार ढालना चाहे। इससे उन्हें लगता है कि उनकी इंडिपेंडेंसी खत्म हो गई है। इसलिए, एक इंडिपेंडेंट वुमेन के साथ रिलेशन में आने पर आप उन्हें उसी रूप में स्वीकार करें, जैसे कि वे वास्तव में हैं। जब आप उन्हें खुले दिल से प्यार करते हैं तो वे खुद ब खुद आपकी पसंद-नापसंद को तवज्जो देने लग जाती हैं।
उसकी सफलता से ना घबराएं
इंडिपेंडेंट वुमेन अक्सर अपने करियर और निजी जीवन में सफल होती हैं। वे ऐसा साथी नहीं चाहती हैं, जिन्हें उनकी सफलता से खतरा महसूस हो या फिर वे उनकी सफलता पर उन्हें तरह-तरह के कमेंट करे। वे ऐसा पार्टनर चाहती हैं, जो उनकी उपलब्धियों पर गर्व करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।



Click it and Unblock the Notifications
