Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
आपकी तरह ही दुनियाभर में इतने प्रतिशत लोगों को आता है गुस्सा, इस रिपोर्ट में बताई गई है वजह
Tips to Control Anger: कई बार ऐसा होता है कि आपको हर छोटी-छोटी बातों पर जल्दी से गुस्सा आ जाता है। पति ने टेबल पर चाय का कप उठाकर किचन में नहीं रखा, आप खाना खाने के लिए बुला रही हैं, लेकिन बच्चे और पति टीवी देखने में बिजी है फिर तो आप गुस्से में लाल-पीली हो जाती हैं। घर की काम करने वाली मेड नहीं आई, बच्चे को पढ़ाते वक्त उसका मन कहीं और लगा है, इसी तरह से और भी कई करह ही बातें होती है जब आपको बहुत गुस्सा आता है। लेकिन इन सारे बातों से आपको इस बात अहसास नहीं होता है कि आप बहुत ज्यादा गुस्सा करने लगीं हैं और ये आपकी आदत में शुमार हो जाती है। क्या आपको भी महसूस होता है कि गुस्सा करना आपकी आदत सी बन जाती है। अपने गुस्से की वजह से आप खुद भी अच्छा फील नहीं करती हैं।

ये है दुनियाभर में गुस्से की स्थिति
मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। करीब 12 फीसदी लोग अपने गुस्से को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं।वहीं 28 फीसदी इस बात को लेकर परेशान होते हैं कि वे कभी-कभी बहुत ज्यादा गुस्सा होते हैं।64 फीसदी लोग कहते हैं कि नॉर्मल लोग गुस्से में रहने लगे हैं। स्टडी के अनुसार, नो जॉब, घर की परेशानी, परिवार में कलह, बच्चों को लेकर टेंशन, मोबाइल और इंटरनेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल भी आपके गुस्से पर इसका असर पड़ता है। जब आप की ख्वाइशें पूरी नहीं होती हैं तब भी आप तनाव होते हैं, फिर गुस्से में आ जाते हैं।
गुस्से को बढ़ाने की वजह
-ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (OCD) के कारण भी लोगों के बिहेवियर पर काफी असर डालती है।
-मेंटल हेल्थ सही ना होने के कारण भी गुस्सा में बढ़त बढ़ती जा रही है।
-डिप्रेशन की वजह लोगों में छोटे-छोटे कारणों से भी निराशा में चले जाते हैं, गुस्सा बढ़ने की समस्या हो जाती है।
-मनोविज्ञान के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा सोते हैं, उनके सोने के पीछे उनका अकेलापन और खालीपन है। इसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।
-शरीर में विटामिन बी 6 और मिनरल्स की कमी होने के कारण भी चिड़चिड़ाहट होने लगता है। विटामिन बी 6 ब्रेन केमिकल के रूप में शरीर पर वर्क करता है।
-कुछ लोग हाइपरऐक्टिव होते हैं या बहुत ज्यादा सोचते हैं, उनमें ज्यादा भूख लगती है वहीं मेटाबॉलिज़म स्लो होने पर लोगों की भूख गायब हो जाती है। वो ज्अयादा मेंटल स्ट्रेस महसूस करने लगते हैं।
गुस्से को शांत करना
गुस्से को काबू पाने के लिए सबसे अहम है कि आप ये देखें कि गुस्सा आने की वजह क्या क्या है, इसका पता लगाने की कोशिश करें।
आप अपने रिएक्शन पर भी ध्यान दें कि आप गुस्से में क्या करते हैं। कभी कभी हम किसी ना किसी वजह से टेंशन में होते हैं और परेशानी दूसरों पर गुस्से के रूप में निकलती है। इसलिए इसकी वजह सर्च करे।



Click it and Unblock the Notifications
