Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ब्रेकअप के बाद अपने EX पार्टनर की शादी की खबर से खुद को ऐसे करें हैंडल
कई बार ऐसा होता है कपल्स के बीच ब्रेकअप हो जाता है, कुछ वक्त के बाद दोनों अपनी-अपनी लाइफ में खुश होते हैं। लेकिन किसी दिन आपको पता चलता है कि आपकी एक्स पार्टनर की शादी हो रही है। उस वक्त आपको एक झटका सा लगता है और आप कुछ वक्त के लिए शांत हो जाते हैं, लेकिन उस वक्त आपका मन बहुत ही परेशान होता है। क्योंकि अपने प्यार को किसी और का होते देखना आसान काम नहीं होता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स के दोस्त बन जाते हैं, जिनके साथ सिर्फ दोस्ती तक का ही रिश्ता होता है, लेकिन वो भी उसकी शादी की बात जानकर हिल जाते हैं,क्योंकि प्यार तो दिल में किसी ना किसी के कोने में बचा होता है ना। वहीं दोस्ती की है तो शादी में भी जाना होगा, तो खुद को इस सिचुएशन के लिए खुद को कैसे आप तैयार कर सकते हैं? अगर आप भी आप अपने एक्स की शादी की खबर से परेशान हैं, तो यहां बताए टिप्स को फॉलो करके अपनी टेंशन को दूर कर सकते हैं-

इमोशन को हावी ना होने दें
जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, फिर किसी ना किसी वजह से ब्रेकअप हो जाता है, लेकिन दिल में प्यार तो रहता ही है। आप अपने एक्स की बहुत सारी बातें शायद पूरी जिंदगी नहीं भूल पाते हैं, वो आपके मन के किसी कोने में हमेशा जिंदा रहती है। वहीं जब आपको एक्स की शादी की खबर मिले तो परेशान होना भी कॉमन है। लेकिन इस इमोशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। कूल मांइड रहें और अपनी एक्स को शादी की बधाई भी दें। क्योंकि आपकी एक्स अपनी आगे की लाइफ में नये सफर की शुरूआत करने वाली है। वो खुशियों को डिजर्व करती है, इसके लिए आपको भी उसके लिए खुश होना चाहिए। बिना किसी ड्रामे के आपको उसकी शादी में भी शरीक होने के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।

एक्स-पार्टनर को शादी की बधाई दें
ब्रेकअप के बाद कई बार ऐसा होता है कि एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। लेकिन जब आपको अपने एक्स पार्टनर की शादी की खबर मिले तो दिल में किसी तरह के गिले-शिकवे ना रखें। शादी की न्यूज मिलने पर अपने एक्स को बधाई दें। ऐसा करने से उसके मन में आपकी इज्जत बढ़ जाएगी, जो आपने ब्रेकअप के कारण खो दी थी।

ब्रेकअप के बाद भी है दोस्ती तो शादी में जानें की सोंचे
वहीं अगर आप और आपकी एक्स ब्रेकअप के बाद भी दोस्त हैं, तो आपको उसकी शादी को लेकर हो रही बातें शायद पहले से ही पता हो। ऐसे में आपको खुद को मजबूत करते हुए उसकी शादी में जानें की तैयारी करनी चाहिए। आपको इस बात की खुशी होनी चाहिए कि ब्रेकअप के बाद भी आप दोनों एक रिश्ते में है, उसने आपके लिए अपने मन में किसी तरह की शिकवा नहीं रखा है। ऐसे में आपको उसे बधाई देते हुए ये भी कहना चाहिए कि आप उसकी शादी में जरूर आएंगे।

ओवर थिंक ना करें
अब वक्त सोंचने का नहीं है, क्योंकि आप दोनों के ब्रेकअप को वक्त हो चुका है। वहीं ब्रेकअप की वजह भी आप जानते होंगे। अगर आप पुरानी बातों को दोबारा से खोंदते हैं तो दर्द आपको ही होगा। हो सकता है कि कहीं इस दर्द के कारण आप कोई गलत कदम ना उठा लें, जिससे आपको और आपकी एक्स को भी तकलीफ हो जाए। इसलिए ओवर थिंकिंग से खुद को बचाएं। अपने आप को नॉर्मल करने की कोशिश करें। अपना मन किसी और कामों में लगाने का प्रयास करें। इस बात को याद रखें कि ये जिदंगी है, किसी के चले जाने से खत्म नहीं होती, लाइफ सिर्फ आगे बढ़ती है, और वही काम आपकी एक्स ने किया है, शायद आपकी शादी तय हो जाती तो उसकी जगह वो काम आप कर रहे होते।



Click it and Unblock the Notifications
