Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कंट्रोलिंग है पार्टनर तो उसके साथ इन बातों का रखें ख्याल, हर सिचुएशन को ऐसे करें अडजस्ट
हर रिश्ते में कपल को उतार-चढ़ाव का सामना करना ही पड़ता है। कभी एक-दूसरे के प्यार में डूबे कपल अपनी जिन्दगी व रिश्ते के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे होते हैं। ऐसा हर रिश्ते में कभी ना कभी होता ही है, लेकिन दोनों पार्टनर इसका सामना मिलकर कर लेते हैं। मुश्किल तो तब होती है, जब एक पार्टनर की दूसरे के लिए परेशानी का सबब बन जाए। जी हां, एक कंट्रोलिंग पार्टनर के साथ रिलेशन में रहना इतना भी आसान नहीं है।

रिश्ते की शुरुआत में जिसे प्यार का नाम दिया जाता है, वह वास्तव में पार्टनर का कंट्रोलिंग नेचर होता है। ऐसे पार्टनर के साथ रहते हुए खुशी महसूस होना वाकई थोड़ा कठिन है। लेकिन अगर आप अपना स्टैंड लेते हैं और रिश्ते को समझदारी से हैंडल करते हैं तो इससे सिचुएशन को आसानी से संभाला जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कंट्रोलिंग पार्टनर के साथ भी अपनी लाइफ बिना किसी परेशानी के जी सकते हैं-
तय करें बॉउंड्रीज़
आमतौर पर, कंट्रोलिंग पार्टनर के साथ रिश्ता निभाना इसलिए मुश्किल हो जाता है, क्योंकि हम अपने पार्टनर की खुशी के लिए उसकी हर बात मानते चले जाते हैं और ऐसे में हमें खुद ही घुटन होने लगती है। इसलिए, रिश्ते को बेहतर तरीके से हैंडल करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ सीमाएं तय करें। आप अपने पार्टनर को यह बताएं कि आप उनसे बेहद प्यार करते हैं, लेकिन अपने पर्सनल स्पेस का भी उतना ही सम्मान करते हैं। इसलिए, रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए कुछ बॉउंड्रीज़ बेहद जरूरी है।
ओपन हो कम्युनिकेशन
कंट्रोलिंग पार्टनर को हैंडल करने के लिए कम्युनिकेशन एक अच्छा व प्रभावी रास्ता हो सकता है। जिस तरह कंट्रोलिंग पार्टनर आप पर अपनी मर्जी चलाने की कोशिश करता है, ठीक उसी तरह आपको भी उसे अपनी फीलिंग्स के बारे में खुलकर बताना चाहिए। जब आप अपनी फीलिंग्स पार्टनर के सामने जाहिर करेंगे तो इससे उनके लिए भी आपको समझना थोड़ा आसान होगा। साथ ही, आप पार्टनर को भी उनकी बात खुलकर कहने के लिए प्रोत्साहित करें। ओपन कम्युनिकेशन यकीनन आपके रिश्ते को खुशहाल बनाएगा।
ना रहें अकेले
कंट्रोलिंग पार्टनर के साथ कई बार घुटन का अहसास इसलिए भी होता है, क्योंकि हमारी सारी लाइफ सिर्फ और सिर्फ एक ही इंसान के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। जब आप एक व्यक्ति में ही अपनी जिन्दगी देखते हैं और उसका कंट्रोलिंग नेचर होता है, तो ऐसे में आपको काफी दुख होता है। इसलिए, कभी भी खुद को पूरी तरह से अकेला ना करें। अपने परिवार व दोस्तों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।
लें प्रोफेशनल मदद
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके लिए कंट्रोलिंग पार्टनर के साथ अपना रिश्ता निभाना या फिर रिश्ते में खुश रहना मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में आप किसी प्रोफेशनल या काउंसलर की मदद ले सकते हैं। एक प्रोफेशनल की मदद से रिश्तों को बेहतर बनाना काफी आसान हो जाता है।
सेल्फ केयर को दें प्राथमिकता
कंट्रोलिंग पार्टनर के साथ रहते समय आपकी मेंटल हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में रिश्ते में खुश रहने के लिए सेल्फ केयर पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना आना चाहिए। कोशिश करें कि आप ऐसी एक्टिविटीज में शामिल हों, जो आपको खुशी व रिलैक्स फील करवाती हों। आप वर्कआउट से लेकर मेडिटेशन आदि कर सकते हैं या फिर अपनी हॉबीज पर फोकस करें। जब आप ऐसा करते हैं तो इससे आपको एक खुशी मिलती है और आप अपने जीवन व रिलेशन की नेगेटिविटी को भी आसानी से हैंडल कर पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
