Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शादी से पहले पार्टनर से फाइनेंशियल टॉक करने के लिए इन टिप्स का लें सहारा
पैसा एक रिश्ते में बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि प्यार दो लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ता है। लेकिन पैसे से पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है। अमूमन देखने में आता है कि जिन कपल्स की अरेंज मैरिज होती है, वह अपने पार्टनर से शादी से पहले पैसों से जुड़ी बातचीत करने में झिझकते हैं। जिसके कारण कई बार शादी के बाद उनके बीच पैसों को लेकर झगड़ा होता है। यहां तक कि कई बार तो नौबत अलग तक होने की आ जाती है। आपको इस स्थिति का सामना ना करना पडे़, इसलिए शादी से पहले मनी टॉक करना बेहद आवश्यक है। हालांकि, यह थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि शादी से पहले पार्टनर से कैसे करें पैसों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत-

यूं करें शुरूआत
जब आप दोनों मनी टॉक कर रहे हैं तो आपको एक-दूसरे की आमदनी व खर्च की आदतों के बारे में जानना बेहद आवश्यक है। हालांकि, आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि इससे आपके पार्टनर को बुरा ना लगे। इसलिए, शुरूआत में आप सीधे ही उनकी आमदनी पूछने की जगह एक-दूसरे से उनकी फाइनेंशियल पसंद-नापसंद के बारे में पूछें। इससे आपको काफी हद तक अपने पार्टनर की फाइनेंशियली आदतों के बारे में पता चल जाएगा।

पूछें फ्यूचर प्लॉन
यह भी एक तरीका है शादी से पहले मनी टॉक करने का। इसके लिए, आप पार्टनर से उसके फ्यूचर प्लॉन के बारे में पूछें। मसलन, वह शादी के पांच साल बाद खुद को कहां देखता है। क्या उसके कुछ फाइनेंशियल गोल्स सेट हैं या नहीं। इससे भी आपको अपनी भविष्य प्लानिंग में मदद मिलेगी।

आमदनी और खर्च की प्लानिंग
जब आप एक-दूसरे की फाइनेंशियल हैबिट्स के बारे में जान लेते हैं तो उसके बाद मनी टॉक करना अपेक्षाकृत अधिक आसान हो जाता है। उस समय आप दोनों आमदनी और खर्च की प्लानिंग कर सकते हैं। याद रखें कि इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप दोनों में से कौन अधिक कमाता है। बस जरूरी है कि आमदनी के अनुसार खर्च की प्लानिंग की जाए, ताकि बाद में कोई समस्या ना हो।

खुशियों का रखें ख्याल
जब आप दोनों फाइनेंशियल टॉक कर रहे हैं या फिर मनी प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है कि आप एक-दूसरे की खुशियों का भी पूरा ख्याल रखें। हो सकता है कि आपको सेविंग करने की आदत हो, लेकिन आपके पार्टनर को घूमना-फिरना अच्छा लगता हो। ऐसे में फाइनेंशियल प्लानिंग करते हुए बैलेंस करते हुए चले। मसलन, आप अपनी आमदनी को इस तरह बाटें, जिसमें एक हिस्सा आवश्यक खर्चों, एक हिस्सा सेविंग, एक हिस्सा इमरजेंसी खर्च व एक हिस्सा अपनी खुशियों व घूमने -फिरने में खर्च करें।

अगर एक ही कर रहा है काम
हो सकता है कि आप में से केवल एक ही काम कर रहा है, और दूसरा एक गृहिणी है, तो इस स्थिति में मनी टॉक करना और भी अधिक आवश्यक हो जाता है। शादी से पहले मनी टॉक करने से आप दोनों को वास्तविक व स्पष्ट उम्मीदें रखने में मदद मिलती है। साथ ही इससे शादी के बाद रिश्ते में समस्याएं पैदा नहीं होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
