Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Happy Marriage Anniversary Mummy Papa Wishes: मम्मी पापा के इस खास दिन पर दें उन्हें स्पेशल मुबारकबाद
Happy Anniversary Mummy Papa Wishes: माता पिता हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण रिश्ते होते हैं। हम बच्चों के जीवन, करियर और कामयाबी के लिए वे अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। मां पापा का आपसी वैवाहिक रिश्ता ही किसी परिवार की नींव बनता है।
उनका प्रेम लेकिन नोक झोंक से भरा रिश्ता घर का माहौल अच्छा बनाए रखता है। तो सालों साल चले इस रिश्ते का जश्न यानि सालगिरह भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। पेश है कुछ ऐसे बधाई सन्देश जिनके द्वारा आप अपने मम्मी पापा को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दे सकते हैं -
Happy Anniversary Mummy Papa Wishes in Hindi

1.
कहते हैं माता पिता से बढ़कर और कुछ भी नहीं,
आप दोनों मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया हो !
आप दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई !
Happy Anniversary Mummy Papa
2.
थामे एक-दूजे का हाथ,
बना रहे आपका साथ,
मम्मी पापा आपको मुबारक हो
शादी की वर्षगांठ !
Happy Anniversary Mummy Papa

3.
मम्मी पापा आप मेरी जान हो
मेरे सिर का ताज हो
आप से ही रोशन है मेरी दुनिया
आप पूरे परिवार का अभिमान हो।
शादी की सालगिरह की बधाई !
Happy Anniversary Mummy Papa
4.
आप दोनों का साथ यूं ही बरकरार रहे,
आपका जीवन यूं ही सदाबहार रहे,
हो न जुदा आप दोनों एक दूसरे से,
हर पहर आपकी जिंदगी में प्यार रहे।
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा!

5.
मैंने कभी भगवान को नहीं देगा,
मेरे लिए तो आप दोनों ही मेरे भगवान है
आप दोनों को सालगिरह की बहुत बहुत बधाई !
Many Many Happy Returns of the Day Mummy Papa
Happy Anniversary Mummy Papa Quotes in Hindi
6.
सारे गुनाह माफ हो जाते हैं
सारी मन्नते कुबूल हो जाती है
मम्मी पापा के पास !
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पापा-मम्मी !
7.
आप दोनों साथ में लगते हैं वैसे,
संग तोता और मैना जैसे,
चांद और चांदनी जैसे,
संग दिया और बाती जैसे,
ईश्वर इस जोड़ी को यूं ही सदा बनाए रखे।
सालगिरह मुबारक मां पापा!
Happy Marriage Anniversary Mummy Papa

8.
हमारे घर खुशियों की आई यह सौगात है,
आज आपकी शादी की सालगिरह की रात है,
आपकी ये जोड़ी आज भी कमाल लगती है,
जिसे देख कर लोग कहते हैं, क्या बात है, क्या बात है।
Happy Anniversary Mummy Papa
9.
खुशकिस्मत हूं मैं, जो आप दोनों को पाया,
माता-पिता के रूप में ईश्वर खुद मेरे जीवन में आया,
मुबारक हो आपको शादी की वर्षगांठ,
आपने मेरा यह जीवन खुशियों से सजाया।
शादी की सालगिरह की मुबारकबाद!

10.
आप दोनों की जोड़ी हमेशा बनी रहे,
और आपका प्रेम समय के साथ बढ़ता रहे !
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी!
Happy Anniversary
Happy Anniversary Mummy Papa Messages in Hindi
11.
न लबों पर हो कोई शिकवा,
न रहे कभी आखों में नमी,
ये बंधन बना रहे मजबूत इतना,
कि प्यार में न होने पाए कोई कमी।
हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी।
12.
आपने मुझे बिना किसी स्वार्थ के प्यार दिया,
आपने मुझे जीवन की सारी खुशियां दी
इसके लिए मैं हमेशा आप दोनों का आभारी रहूँगा !
शादी की सालगिरह मुबारक हो मम्मी पापा

13.
आप दोनों का रिश्ता है सदाबहार,
यूं ही बना रहे आपके जीवन में प्यार।
पच्चीसवीं सालगिरह मुबारक हो।
14.
जन्मों-जन्मों तक आपका यह रिश्ता यूं ही सलामत रहे,
आपके रिश्ते में ऐसी ही खट्टी-मीठी सी शरारत रहे,
आता रहे सालों-साल यह दिन खुशी का,
आपका ये रिश्ता हमारे लिए विरासत रहे।
सालगिरह मुबारक मम्मी पापा!

15.
आप दोनों से मेरे चेहरे की मुस्कान है,
आप दोनों में बस्ती मेरी जान है,
आप दोनों का साथ हमेशा बना रहे,
आप दोनों ही मेरा अभिमान हैं।
हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा!
Happy Anniversary Mummy Papa Greetings in Hindi
16.
बना रहे जीवन में प्रेम का रंग,
न डाले कोई इसमें कोई भी भंग,
दूरी न आए आप दोनों के बीच कभी भी,
जीवन भर बने रहें आप दोनों एक संग।
सालगिरह की मुबारकबाद!
Happy Anniversary Mummy Papa

17.
सूरज आपके जीवन में रोशनी बनाए रखे,
चांद से बनी रहे आपके जीवन में चमक,
सितारे आपके जीवन में खनक बनाए रखें,
फूलों से बनी रहे आपके जीवन में महक।
शादी की सालगिरह की बधाईयाँ!
18.
आप दोनों ने मेरी जिंदगी को इतनी सुंदरता से संवारा है,
आप दोनों का आपस में यह रिश्ता कितना प्यारा है,
आंच न आए जीवनभर आप दोनों पर कभी कोई,
आप दोनों से ज्यादा दुनिया में न कोई न्यारा है।

19.
बंधन है प्यार का और,
डोर विश्वास की,
लोग देते रहें मिसाल,
आप दोनों के साथ की।
हैप्पी एनिवर्सरी मां पापा!
20.
पापा का प्यार, मम्मी का दुलार,
रहे हमारे जीवन में यूं ही बरकरार,
हर साल बढ़ता रहे इसी तरह,
आप दोनों के बीच प्यार।
Happy Anniversary Mummy Papa
Happy Anniversary Wishes for Parents in Hindi
21.
आपको माता-पिता के तौर पर पाना एक सौभाग्य है,
उससे भी बड़ा सौभाग्य है आपका मेरे बच्चों के जीवन में,
दादा दादी के तौर पर मौजूद होना।
पचास सालों के खूबसूरत सफर की ढेरों बधाई।
Happy Anniversary Mummy Papa
22.
आपका साथ हमें प्रेरणा देता है,
आपका आर्शीवाद जीवन की राह दिखाता,
प्यार और विश्वास से चलती जीवन की गाड़ी,
आपका साथ हर पल यही सिखाता।
23.
जीवन की राह हो कैसी, ये आपने बताया,
कदम कदम पर संभलकर हमें जीना सिखाया,
आप दोनों के जीवन में आज ये खूबसूरत दिन आया,
धन्य हुए हम जो हर पल हमने आपका साथ पाया।
सालगिरह की मुबारकबाद मां-बाबा!
24.
आपके जीवन में हो खुशियां अपार,
बना रहे यूं ही सदा प्रेम अपार,
आए यह अवसर जीवन में बार-बार,
आपको शादी की सालगिरह की बधाई हजार।
25.
सुहानी बनी रहे आप दोनों की ये जिंदगी,
हर मोड़ पर मुस्कुराती रहे आप दोनों की ये जिंदगी,
हमेशा आते रहें आपके जीवन में सुख के सवेरे,
अंधेरे से हमेशा दूर रहे आप दोनों की ये जिंदगी।
हैप्पी एनिवर्सरी मां पापा!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
