Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
डोनाल्ड ट्रंप सालों पहले मेलानिया को दे चुके हैं स्लीप डिवोर्स! क्यों अमेरिकन को भा रहा है ये ट्रेंड
आजकल कई सेलेब के डिवोर्स की खबरों की वजह से डिवोर्स शब्द चर्चा में है। डिवोर्स की वजह से पति-पत्नी का अलगाव होना ही याद आता है। आज के समय में, जहां महिलाएं और पुरुष समानता से जीवन जी रहे हैं, वहीं आपसी टकराव भी बढ़ रहा है। जब बातचीत से समस्या का समाधान नहीं निकलता, तो कई कपल्स अलग होने का फैसला करते हैं। हाल के वर्षों में, स्लीप-डिवोर्स का चलन बढ़ा है, जिसका मतलब है कि पति-पत्नी एक साथ सोने की बजाय अलग-अलग सोते हैं।
यह स्थिति तनाव कम करने या अच्छी नींद पाने के लिए अपनाई जाती है। कुछ लोग एक ही कमरे में अलग-अलग बिस्तरों पर सोते हैं, जबकि अन्य पूरी तरह से अलग कमरों में। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे सोने और उठने का अलग शेड्यूल या खर्राटों की समस्या। उदाहरण के लिए, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने भी इस तरीके को अपनाया है।

अमेरिका में बढ़ रहा स्लीप-डिवोर्स का ट्रेंड
अमेरिका में स्लीप-डिवोर्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और अब यह भारत में भी देखने को मिल रहा है। 2024 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन (AASM) के सर्वे के अनुसार, 15% पति-पत्नी स्लीप डिवोर्स को अपना चुके हैं, जबकि 20% कपल कभी-कभी इसे अपनाते हैं। SleepFoundation.org के अनुसार, अमेरिका में 53% कपल, जिन्होंने स्लीप डिवोर्स अपनाया, ने बेहतर नींद का अनुभव किया। अलग-अलग कमरों में सोने वाले कपल्स, साथ सोने वालों की तुलना में 37 मिनट ज्यादा सोते हैं।
ट्रंप-मेलानिया ने 2017 में ही ले लिया था स्लीप-डिवोर्स
'यूएस वीकली' की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप अपने घर में अलग-अलग बेडरूम में सोते हैं। हालांकि इसके पीछे की सही वजह नहीं बताई गई, लेकिन माना जा सकता है कि खर्राटे जैसी समस्याएं इसका कारण हो सकती हैं। इस स्थिति को स्लीप-डिवोर्स कहा जाता है। हालांकि, ट्रंप और मेलानिया के संबंधों में किसी अन्य प्रकार के तनाव की कोई रिपोर्ट नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
