Latest Updates
-
Health Preserve Gajar Ka Murabba Recipe: सर्दियों में सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स -
Quick 30 Minute Egg Biryani Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी
इस ट्रिक्स से जापानी रहते है पूरे दिन फुर्तीले, आलस-सुस्ती दूर भगाने का ये है जापानी फार्मूला
क्या आपको भी सुबह उठकर अपने रूटीन के काम करने में आलस आता है, क्या ऑफिस में आप थोड़ी-थोड़ी देर में ही आंखों में भारीपन महसूस करने लगते है, तो क्या आपका दिनभर सिर्फ सोने का मन करता है, क्या आपके परिजन और दोस्त आपको सुस्तराम कहकर चिड़ाते है। तो बतादें कि इन सबके पीछे का एक कारण आपकी नींद की कमी हो सकती है।

दरअसल, आजकल ऑफिस में कामकाजी घंटे और काम का लोड इतना बढ़ गया है कि नींद की कमी पूरी नहीं हो पाती। और इसी वजह से शरीर में दिनभर सुस्ती का एहसास होता है। हालांकि, यूं तो सुस्ती भगाने के लिए कई तरीके बताए गए है। जैसे आउटिंग पर या वेकेशन पर जाना, अपनी हॉबीज पर फोकस करना। जो काफी हद तक कारगर साबित तो होती है, लेकिन इनका भी एक लिमिटेड पीरियड होता है।
तो अगर आप भी अपने रोजर्मरा के काम के बीच में सुस्ती से परेशान है, तो आपकी ये परेशानी दूर करने में जापानी टेक्नीक काइज़ेन काफी कारगर साबित होगी। हालांकि, ये टेक्नीक सुपर फास्ट तो नहीं कही जा सकती। लेकिन, हां ये तय है कि इसकी मदद से कुछ दिनों में ना सिर्फ अपने काम फुर्ती से पूरे कर पाएंगे, बल्कि मैनेजमेंट स्किल को बेहतर बनाने में भी ये टेक्नीक काफी काम आएगी।
क्या है ये जापानी टेक्नीक
अगर आपको भी किसी काम को करते वक्त आलस्य, थकान या सुस्ती का एहसास होता है, तो इससे उभरने में जापानी टेक्नीक काइज़ेन काफी असरकारक साबित हो सकती है। काइज़ेन एक मिनट का सिद्धांत या खुद को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जाने वाली टेक्नीक है। दरअसल काइज़ेन का तात्पर्य ज्ञान प्राप्त करने से जुड़ा होता है। जापान के लोग इस टेक्नीक को बहुत पसंद करते है, क्यूंकि इसे आज़माकर वे बिना थके अपना सारा काम निपटा लेते है। जापान के लोग इस स्किल का प्रयोग कर अपनी मैनेजमेंट स्किल को बेहतर बनाते है।
क्या कहता है काइज़ेन का सिद्धांत
आलस की आदत को स्वीकारे
अगर आप वाकई अपने आलस को दूर करना चाहते है तो पहले इस समस्या को पहचाने। इसे अनदेखा ना करें, बल्कि उस पर गौर कर उसे बदलने की कोशिश करें। जब आप अपने आलसी स्वभाव को पहचान उसे सुधार करने लगेंगे तो इसका प्रभाव आपके काम के तरीके और आपके बर्ताव में साफ नजर आने लगेगा।
किसी भी काम का लक्ष्य बनाए
किसी भी चीज को पाने का टारगेट आपकी इच्छाशक्ति को और मजबूत बना सकता है। जापानी लोग भी कुछ ऐसा ही करते है वे हर दिन का टारगेट सेट करके रखते है। काइज़ेन में आप अपने लिए ऐसे लक्ष्य निर्धारित किए जा सकते है, जो छोटे हो या जिन्हें आसानी से पाया जा सकें। ऐसा करने से आप बिना आलस के अपने काम को पूरा करने में मन लगा सकेंगे।
असंभव को संभव बनाए
काइज़ेन का एक सिद्धांत आपको असंभव नजर आने वाले काम को पूरा करने में मदद कर सकता है। इसके तहत आपको अपना पूरा एक मिनट उस काम को देना होता है जिसे आप मुश्किल होने के कारण लंबे समय से टालते जा रहे है। वैसे भी किसी ने ठीक ही कहा है काम करना नहीं, बल्कि काम को शुरू करना मुश्किल होता है।
परफेक्ट रूटीन बनाए
जब आप किसी परेशानी का पता लगा लेते है तो उसे दूर करने के लिए एक रूटीन तैयार करना जरूरी है। जिसे आपको रेगुलर फॉलो करना जरूरी है। ऐसा करके आप जिंदगी में बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे।
टाइम मैनेजमेंट का रखें ध्यान
जापान के लोग काइज़ेन के साथ ही पोमोडोरा टेक्नीक को भी फॉलो करते है। जिसका मुख्य सिद्धांत टाइम मैनेजमेंट है। वैसे भी समय का सदुपयोग किसी भी व्यक्ति के काम का बेहतर परिणाम देने में मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications