Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Dawood Ibrahim Love Story: बीवी मेहजबीन से खूब डरता था दाऊद इब्राहिम, मुर्ग मुसलम से शुरु हुई थी लवस्टोरी
Underworld Don Dawood Ibrahim Love Story: सारी दुनिया जिस दाऊद इब्राहिम के नाम से डरती है लेकिन वो डॉन भी एक इंसान से डरता है। वो इंसान कोई और दाऊद इब्राहिम की पहली पत्नी जुबीना जरीन उर्फ मेहजबीन हैं।
वैसे तो दाऊद इब्राहिम का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा है। लेकिन दाऊद की जिंदगी में जो जगह मेहजबीन ने बनाई हैं। वो कोई ओर नहीं बना सका। वैसे मेहजबीन दाऊद की जिंदगी में आने वाली दूसरी लड़की थी।

पहले दाऊद सुजाता नाम की एक हिंदू लड़की से प्यार करता था, लेकिन सुजाता के परिवार ने शादी से इन्कार कर दिया था। सुजाता से अलग होने के बाद दाऊद की जिंदगी में जुबीना उर्फ मेहजबीन आई। आइए जानते हैं कैसे शुरु हुई दोनों की लवस्टोरी।
ऐसे शुरु हुई लवस्टोरी
मेहजबीन के जीजा मुमताज की मुंबई के उसी इलाके में दुकान थी जहां दाऊद की थी। मुमताज के घर पर ही जुबीना जरीन और दाऊद की पहल मुलाकात हुई। मुमताज ने दाऊद को अपने घर खाने पर बुलाया था। उस वक्त जुबीना उर्फ मेहजबीन वहीं आई हुई थी। मेहजबीन ने ही दाऊद के लिए खाना तैयार किया था। वो दाऊद को खाना परोस रही थी और दाऊद उसकी खूबसूरती में उलझ गया था। कहते हैं दाऊद को अपनी पत्नी के हाथ का मुर्ग मुसल्लम इतना पसंद है कि वो कहीं और इस डिश को खाना पसंद नहीं करता। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने जुलने लगे। मुंबई में चौपाटी के किनारे ये दोनों मिला करते थे। साल 1990 में दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली।
पत्नी महजबीं से डरता था दाऊद इब्राहिम
दाऊद अपनी पत्नी महजबीं से डरता है। दाऊद के बारे में कहा जाता है कि एक बार वो अपने इस्लामाबाद के घर में था। उसके दोस्त वहां पार्टी कर रहे थे जहां कुछ लड़कियों को बुलाया गया था। पार्टी चल ही रही थी कि तभी पता चला महजबीं इस्लामाबाद आ रही है। खबर मिलते ही दाऊद घबरा गया। उसने लड़कियों को गाड़ियों में बैठाकर रवाना किया। उस घर में काम करने वाले नौकरों को तुरंत ये हिदायत दी गई कि जल्दी से घर की सफाई कर दें ताकि महजबीं को ये पता न चल सकें कि यहां आज पार्टी हुई थी।
दाऊद और मेहजबीन के हुए चार बच्चे
दाऊद और मेहजबीन के चार बच्चे हुए। तीन बेटियां महरुख इब्राहिम, माहरीन इब्राहिम, मारिया इब्राहिम जबकि एक बेटा मोइन इब्राहिम। दाऊद की बड़ी बेटी की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से साल 2014 में हुई। दाऊद की दूसरी बेटी माहरीन ने पाकिस्तान मूल के ही एक अमेरिकी बिजनेसमैन अयूब से शादी की। बताया जाता है कि दाऊद के बेटे ने सानिया नाम की एक लड़की से शादी की है जबकि दाऊद की सबसे छोटी बेटी मारिया की साल 1998 में मौत हो गई थी।
बिना तलाक लिए की दूसरी शादी
कुछ समय पहले खबर आई थी कि दाऊद ने पाकिस्तान में किसी पठान लड़की से दूसरा निकाह जरूर किया है, लेकिन आज भी महजबीं उसकी पहली पत्नी है। महजबीं से तलाक लिए बगैर दाऊद ने दूसरी शादी की है। यहां तक की दाऊद की सारे काम की बागडौर महजबीं ने दुबई से संभाल रखी है। एनआईए के सामने दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे ने दाऊद से जुड़े कई राज खोले थे।



Click it and Unblock the Notifications
