Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Husband-Wife Relationship: वो अलार्मिंग साइन जो बता रहें है, आपका पति शादी में नाखुश है
पुरुष अक्सर अपनी भावनाओं को दबा लेते हैं। वो इस बात का अहसास भी नहीं दिलाते हैं कि वो किसी ना किसी समस्या को लेकर परेशान हैं। या फिर उनकी लाइफ में किसी तरह की कोई परेशानी आ गई है। ऐसा शादीशुदा मर्द भी करता है, जब वो किसी ना किसी वजह से अपनी शादी में खुश नहीं होता है। पुरुष महिलाओं की तरह नहीं होते हैं कि वो अपनी शादी में खुश ना होने के बारें में सबको बताते चले। पति अपनी मैरिड लाइफ से खुश है या नहीं इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन आप कुछ संकेतों के जरीये ये समझ सकती हैं कि आपका पति अपनी शादी से खुश नहीं है। इसके बारें में आपको पता लगाना होगा, वहीं अगर आपको इस बारें में पता है और आप अपनी शादी को बचाना चाहती हैं तो पति के इशारों को समझ कर उसे सॉल्व करने की कोशिश करें।

आपका पति आपके साथ क्विलिटी टाइम नहीं बिताता है
अगर आपता पति आपसे उखड़ा-उखड़ा रहता है,साथ ही वो आपके साथ वक्त होते हुए भी वक्त नहीं बिताता है तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती हैं। अगर वो आपके साथ बैठकर बात करने में अपना इंट्रस्ट ना दिखा रहा हो। आप उससे कुछ पूछती हैं तो वो हां या ना में ही जवाब देता हो,तो आप इस इशारे को समझते हुए इस समस्या को हल करने की कोशिश करें, वो दिन दूर नहीं जब आपके पित की लाइफ में दूसरे लोग स्थान लेना शुरू कर देंगे।

आपकी समस्याओं पर परेशान नहीं होता
जब भी आप अपनी प्रॉबलम शेयर करती हैं तो वो परेशान नहीं होता है
ये भी आपके लिएक वॉर्निंग साइन की तरह है, कि जब आप अपनी समस्याओं को पति के सामने डिस्कस करती हैं तो वो उस पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं देता है। जिससे साफ जाहिर होता है कि वो अपनी शादी में नाखुश नहीं है। वो अब आपकी टेंशन से परेशान नहीं होता है। पति का इस तरह से बेपरवाह होना ये बताता है कि वो क्या चाह रहा है। इस प्रॉब्लम को आपको खुद ही सॉल्व करना होगा और जल्द करना होगा, वर्ना वक्त निकलने में देर नहीं लगती है।

सेक्स ना के बराबर रह गया हो
कई बार ऐसा होता है कि पत्नी अपने काम को लेकर इतना बिजी होती हैं कि वो अपने पति की जरूरतों को भूल जाती है, जिसके कारण उसके पति का मन भी उससे हटने लग जाता है। ऐसे में पति की सेक्स की इच्छा अपनी पत्नी के साथ कम होने लग जाती है। वहीं जब पत्नी पति के पास सेक्स के लिए आती है तो वो कोई ना कोई बहाना मार कर मना कर देता है। लेकिन ये एक गंभीर मुद्दा है, जिसे आपको जल्द से जल्द हल करना होगा। अगर आप अपने पति को पहले की तरह खुश देखना चाहती हैं तो उनके लिए वक्त निकालना शुरू करें। क्योंकि सेक्स एक ऐसी चीज है जो पुरूष बहुत ही कम बिंदुओं पर आकर मना करता है, ये आपके लिए अलार्मिंग साइन है। इससे ये साफ पता चलता है कि आपका पति अपनी शादी से अब खुश नहीं हो पा रहा है, उसकी यौन इच्छाएं बहुत कम हो गई हैं।

पति बहुत शांत सा रहने लगा है
अब आपके पति को आपकी किसी मजेदार बात पर हंसना नहीं आता है। अगर आप उसकी टांग खिंचती है तो वो नाराज हो जाता है, और आगे इस तरह की हरकतें ना करने के लिए वॉर्न करता है। हालांकि, आपके पति पहले खूब हंसीं- मजाक करते हैं, जोक्स क्रैक करते थे। लेकिन अब सब डिब्बे में बंद हो गया है, ऐसा लगता है। इसके लिए आपको ही कदम उठाने पड़ेंगे।

क्या करें ?
आपको अपने पति से आराम और धैर्य के साथ बात करनी होगी। उनसे ये पूछना होगा कि वो किस वजह से ऐसी कर रहे हैं। अगर आपकी तरफ से वो किसी ना किसी वजह से नाराज हैं तो उसके बारें में पूछे, वहीं शादी में आ रही समस्याओं को आप उनके साथ डिस्कस करें।



Click it and Unblock the Notifications
