Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
दुल्हन की किडनैपिंग से लेकर थूकने तक दुनियाभर में निभाई जाती हैं अनोखी शादी की परंपराएं
दुनियाभर में शादियां अलग-अलग रस्मों-रिवाजों के साथ होती है। जितनी तरह शादियां होती है, उससे अधिक शादियों की पंरपराएं होती हैं जो काफी धूमधाम से सैलिब्रेट की जाती है। इन सारी रस्मों-रिवाजों का एक मकसद बस यही होता है कि नये विवाहित जोड़े जो अपनी नई जिंदगी में प्रेवेश कर रहे हैं, उनको बुरी नजर से बचाना, साथ ही वो इन परंपराओं के माध्यम से नये सफर की शुरूआत हंसीखुशी कर सकें। कुछ पंरपरांएं तो आंख में आंसू ला देती हैं तो कुछ में खूब सारी मस्ती छुपी होती है। आइये जानते हैं कि दुनियाभर में शादी के समारोह में किस-किस तरह की रस्में और परंपराएं की जाती हैं-

जर्मनी: दूल्हा और दुल्हन को दिखानी पड़ती है अपनी ताकत
जर्मनी में नवविवाहित जोड़े बॉमस्टाम सागेन नामक एक परंपरा को पूरा करते हैं। जिसमें कपल को लोहे को टुकड़ों को खींचना होता है। ये दूल्हा और दुल्हन दोनों को करना पड़ता है। बौमस्टाम सागेन युगल की ताकत का प्रतीक है क्योंकि वे अपनी शादी में चुनौतियों का सामना करते हैं।

इटली में न्यूली वेड कपल को मिलते है मेवे
इटालियन में "कंफेटी'' शक्करयुक्त बादाम को दर्शाने के लिए यूज होता है। शादी के मेहमानों को रिसेप्शन पर इसे दिया जाता है और उन्हें दुल्हन और दुल्हन पर फेंकने के लिए बोला जाता है। लेकिन अब इस पंरपरा के बदले धनिया, कागज के छोटे टुकड़ों से बदल दिया गया है।

केन्या में पिता दुल्हन पर थूकता है
जी हां, आपको ये रस्म काफी अजीब लग रही होगी, लेकिन अगर आप केन्या में किसी शादी के फंक्शन को अटेंट करते हैं तो आप ये नजारा देखेंगे कि दुल्हन के पिता को अपनी बेटी पर सौभाग्य से भरें रहने के लिए उसके शादी के जोड़े पर थूकतें है। केन्या में मसाई लोगों के द्वारा इस तरह से थूकना सम्मान दिखाने का तरीका होता है। यहां पर थूकने का मतलब है कि उसका भाग्य अच्छा रहे।

चीन में दूल्हा और दुल्हन बनाते हैं चाय
चीनी शादियों में दुल्हन के पिता अपनी बेटी को दूल्हे को सौंपता है, और दूल्हा और दुल्हन पैरेंट्स के सामने चाय के तकिए पर घुटने टेकते हैं, फिर दंपति माता-पिता के साइड के हर कपपल को चाय परोसते हैं। चाय समारोहों के लिए लोकप्रिय चाय किस्मों में ब्लैक ड्रैगन, ऑरेंज ब्लॉसम या ग्रीन टी शामिल हैं।

कोरिया में दुल्हन को बत्तख दिया जाता है
यहां अधिकतर नवविवाहितों को उनके नए घर या पैसे के लिए एक साथ अपना नया जीवन शुरू करने के लिए एक जैसा गिफ्ट मिलता है। हालांकि कोरिया में, दुल्हन और दूल्हे अपनी प्रतिबद्धता के संकेत के रूप में अपनी शादी के दिन लकड़ी के हंस और बत्तखों का आदान-प्रदान करते हैं। ऐतिहासिक रूप से, दूल्हे अपनी नई सास को जंगली हंस या बत्तख तोहफे में देते हैं। मोनोगैमस जानवर दूल्हे के शुद्ध इरादों और उसकी दुल्हन के प्रति वफादारी का दर्शाता है।

भारत में दूल्हे के जूते चोरी किये जाते हैं
भारत में एक पारंपरिक विवाह में, दूल्हे को अपने जूते उतारने का रिवाज है। इस समय के दौरान जूता छुपाई की पंरपरा होती है। जिसमें दुल्हन के साइड के लोग, भाई-बहन, सहेलिया दूल्हे का जूते चुराकर और उन्हें छिपा देते हैं औऱ उसे वापस देने के लिए नकद पैसे की मांग की जाती है।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
