Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
अनोखा टूरिस्ट स्पॉट, जहां पत्नियां मिलती हैं किराए पर! जानें कैसे तय होता है ‘रेंटल वाइफ' का किराया
Unique Tourist Spot Rental Wife: पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र और खास रिश्ता होता है। मगर दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां पत्नी के लिए न तो सात फेरे लेने की जरूरत है और न ही मांग में सिंदूर भरने की। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दुनिया में ऐसी भी कोई जगह है, जहां पत्नियां किराए पर मिलती हैं? सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन यह सच है। दुनिया के कुछ हिस्सों में एक अनोखी परंपरा देखने को मिलती है, जहां पुरुषों को उनकी पसंद की 'Rental Wife' मिल जाती है। लोग दूर-दूर से वहां इस परंपरा को देखने और उसके मजे लेने के लिए आते हैं। कुछ लोगों को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा होगा, वहीं कुछ लोग ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि क्या सच में कोई ऐसी जगह है जहां पत्नियां किराए पर मिलती हैं?
खास बात यह है कि यहां बाकायदा 'रेट तय होता है' और किसी को अपनी किराए की पत्नी पसंद आ जाए तो वो उससे शादी भी कर सकता है। यही वजह है इस टूरिज्म स्पॉट पर टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है। आइए जानते हैं कि आखिर यह अनोखी परंपरा है कहां, 'रेंटल वाइफ' का किराया कैसे तय होता है, और क्यों यह टूरिस्ट स्पॉट दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कहां किराए पर मिलती हैं पत्नियां?
ऊपर लिखी बातों को पढ़कर लोगों के मन में ये जानने की उत्सुकता हो रही होगी कि ऐसा कौन सा स्पॉट प्लेस है जहां पत्नियां किराए पर मिलती हैं? बता दें कि ये अजीब सी परंपरा थाईलैंड के पटाया शहर में है। वहां इसे 'वाइफ ऑन हायर' या 'ब्लैक पर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। लोग दूर-दूर से थाईलैंड की नाइटलाइफ के मजे लेने के लिए आते हैं जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह 'रेंटल वाइफ' हैं।
क्यों महिलाएं वहां करती हैं ये काम?
किराए की पत्नियों की परंपरा थाईलैंड में है जहां दूर-दूर से लोग आते हैं और नाइटलाइफ का आनंद उठाते हैं। इस बात का जिक्र 'थाई टैबू- द राइज ऑफ वाइफ रेंटल इन मॉडर्न सोसाइटी' नामक बुक में किया गया है। इस किताब में बताया गया है कि थाईलैंड की महिलाएं गरीब होती हैं और वो अपना और अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए ये काम करती हैं। वहां महिलाएं नाइट क्लब में काम करती हैं और ग्राहक उन्हें वहीं मिलते हैं।

कैसे तय होता है किराया?
अब ये भी जान लें कि रेंटल वाइफ का किराया कैसे तय होता है? किताब के अनुसार, किराए की पत्नी का किराया उनकी सुंदरता, एजुकेशन, उम्र और सर्विस के टाइम के मुताबिक तय होता है। वहां पत्नियां कुछ दिन के लिए और कुछ महीनों के लिए किराए पर मिलती हैं और उसी के अनुसार उन्हें पैसे दिए जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रेंटल वाइफ की पत्नियों का किराया 1.3 लाख रुपये से लेकर 96 लाख रुपये तक होता है।
कहां से आया ये आइडिया?
मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड में रेंटल वाइफ का चलन जापान और कोरिया से आया है। पहले इन दो कंट्री में 'गर्लफ्रेंड फॉर हायर' की सर्विस दी जाती थी। इसी को देखते हुए थाईलैंड ने भी इस सर्विस को अपने यहां शुरू किया जिसका लाभ उसके टूरिज्म को मिला और वहां टूरिस्टों की भीड़ लगी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications