Latest Updates
-
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार -
हनुमान जयंती पर जन्में बेटे के लिए ये 12 पावरफुल नाम, जानें इस दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास? -
World Autism Awareness Day 2026: ऑटिज्म क्या होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव -
सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी! मिडिल ईस्ट वॉर के बीच इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी अलर्ट -
Hanuman Jayanti पर दिल्ली के इन 5 मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़, एक तो मुगल काल से है प्रसिद्ध
Relationship Tips: अनकहे इशारे जो आपके पार्टनर को बना देते हैं क्रेजी, लेकिन वो बताते नहीं हैं
जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो आप इस बारें में हमेशा सोंचते हैं कि आप अपने पार्टनर के लिए ऐसा करें, जिससेे वो खुश रहे। अगर महिलाओं की बात करें तो उनको समझ में नहीं आ रहा होता है कि वो अपने पार्टनर को अपनी ओर अट्रैक्ट करने और उनको हैप्पी रखने के लिए क्या-क्या काम कर सकती हैं। इसके बारें में उनको काफी विचार भी करना पड़ जाता है। लेकिन महिलाओं को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उनका पार्टनर उनकी कुछ अनकही बातों से ही उनका फैन हो चुका होता है। जीं हां..आपकी की कई ऐसी बातें होती हैं, जिसको आप अपने पार्टनर से कहती तो नहीं हैं, लेकिन वो उस पर इतना ज्यादा फिदा होते हैं, कि अगर आप उन चीजों को और सही से करना शुरू कर दें तो बस आपके आगे-पीछे ही रहेंगे। जिन बातों को आप यूं ही समझती हैं लेकिन आपके पार्टनर के लिए काफी खास हो जाती है। आइये जानते हैं उन बातों के बारें में-

1. बालों के साथ खेलना
मर्दों को अपनी महिला पार्टनर के बालों को टच करना काफी पसंद होता है। आपने ये कई फिल्मों में भी देखा होगा कि हीरो, हीरोइन के बालों के साथ खेल रहा होता है। वो उसके बालों की तारीफे करता है। ये मर्दों की पसंद होती है, वो आपके बालों के लटों को सुलझाने में फैन होते हैं। खासकर तब पसंद होता है जब आप अपने बालों में उलझी होती है, और वो इसी बहाने आपको बालों को सही करते हैं, या फिर जब बाल बना रही होती है तो वो सामने से आकर आपके बालों की लटों को गिरा देते हैं। आप इन बातों को गौर नहीं करती हैं, लेकिन पुरूष इस पर फिदा होते हैं।
2.आपका ईमानदार होना
पुरूषों को ईमानदार पार्टनर पसंद होते हैं। जब भी वो किसी बारें में आपसे बात करें या फिर किसी बात पर आपसे सलाह लें तो आप उनको ईमानदारी से बताएं, ऐसा सिर्फ पार्टनर को खुश करने के लिए ना बोलना, उनको अच्छा लगता है। कई बार आप उनकी बात पर असहमत होते हैं, लेकिन आपकी सही बात कहने पर उनको अच्छा लगता है। आपकी ये ईमानदारी उनका दिल जीत लेती है, जिससे आप दोनों की रिश्ते की कड़ी और मजबूत होती जाती है।
3.पार्टनर को भीड़ में पहचाना
ये बातें आपको फिल्मों की तरह लग रही होंगी, लेकिन सच है। पुरूषों को अपने पार्टनर के द्वारा भीड़ में पहचाना पसंद होता है। कई बार ऐसा होता है आप किसी भीड़ वाली जगह पर होते हैं, वहां पर आपने सीधे आकर अपने पार्टनर को हक कर लिया तो ये उसके लिए काफी मायने रखता है कि इतनी भीड़ में भी आपने उसे देखा और सीधे आकर गले लगाया। ऐसा भी कई बार हुआ होगा कि आप अपने किसी दोस्त के साथ बाहर हैं, लेकिन अचानक से आपको लगता है आपके साइड से आपका पार्टनर गुजरा है और आप पलट कर उसे आवाज देती हैं, और वो वाकई में होता है, ये बात आपके पार्टनर को बहुत पसंद आती है। साथ ही आप उसके लिए और भी कीमती बनते जाते हैं।
4. आपका बारिश में खेलना
पुरुष को बारिश में भीगती और मौज मस्ती करती उसकी पार्टनर काफी भाती है। जब वो बारिश की बूंदों के साथ खेलती है, उसके बाल पूरे भीग जाते हैं। वहीं कई बार तेज बिजली कड़कने और बादल गरजने से आप डर कर आपने पार्टनर के गले लग जाती हैं तो ये सारी बातें आपका पार्टनर को काफी अच्छी लगती हैं, वो आपकी तरफ और ज्यादा अट्रैक्ट होने लगता है।
5. आपके साथ खाना बनाना
महिलाएं तो खाना बनाती ही है, लेकिन पुरूषों को भी खाना बनाना पसंद होती है। खास कर तब जब वो आपके लिए कुछ खास करना चाहते हैं। वो आपको दिखाना चाहते हैं कि वो आपकी परवाह करते हैं। वो आपके लिए वक्त निकाल कर आपके साथ खाना बनाना पसंद करते हैं। वहीं जब आप आटा गूथ रहीं हो और बाल बार-बार आपके चेहरे पर उड़ने लगें तब उसको हटाना, आटा लगे हाथों को अपने हाथ में लेकर साफ करना, आपके पार्टनर को काफी पसंद होता है, इसके बारें में आप नहीं थिंक करती हैं, लेकिन ये सब आपके पार्टनर को अच्छी लगती है।
6. कडलिंग करना
लड़ाई-झगड़े तो हर कपल के बीच होते हैं, अगर ये ना हो तो रिलेशनशिप में मजा नहीं आता है, क्योंकि जब आप अपने पार्टनर से किसी बात पर झगड़ती हैं फिर आप नाराज कर बैठ जाती है, तो ये आपके पार्टनर को कहीं ना कहीं बहुत अच्छा लगता है, वो आपके पास प्यार से आता है, कडलिंग करता है। उसे कडलिंग करना काफी पसंद होता है। आपके गुस्से में फूले गालों पर किस करना, आपको गले लगाना, ये उसे पसंद होता है। जब आप नाराज होकर बैठ जाती हैं तब आपको मनाने के लिए कुछ फनी करना भी उसे पसंद होता है।
7.उसकी माफी को एक्सेप्ट करना
अगर आपने कभी अपने पार्टनर को किसी ऐसे को करते पकड़ा जो आपको पसंद नहीं है और आप गुस्से में लाल हो जाती है फिर उनका प्यारा और क्यूट सा बना हुआ फेस देखकर आप भले ही नाराज रहें लेकिन उनकी माफी को एक्सेप्ट कर लेती है। जैसे आपके पार्टनर के आपको बिना बताए अपने दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बना लिया, लेकिन माफी मांगने पर आपने उनका सॉरी एक्सेप्ट कर लिया तो ये उनके लिए मायने रखता है। वो आपको सराहेंगें क्योंकि आपने उनको माफ किया।
8. उनकी नाक को टच करना, किस करना
आपके पैरों की उंगलियां जब आप पैरों की उंगलियों को टच करती हैं। वो अपने पैर से आपके पैर के तलवों को छूते हैं, ये करना उनको बहुत भाता है। और जब आप इस तरह के टच से मुस्कुराती हैं तो उनको बहुत अच्छा लगता है। जब वो आपसे किस की उम्मीद कर रहा है, तो आप उसकी नाक से खेलें या बस उस पर अपनी नाक से टच करें।



Click it and Unblock the Notifications











