Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Urmila Matondkar और मोहसिन के रिश्ते में आई दरार! क्यूट सी है दोनों की Love Story
Urmila Matondkar Love Story : एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की मैरिड लाइफ सुर्खियों में हैं। खबरे हैं कि एक्ट्रेस का घर टूटने के कगार हैं। वो शादी के आठ साल बाद पति मोहसिन अख्तर से तलाक लेने जा रही हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने मुंबई के कोर्ट में तलाक की अर्जी देने की खबरें हैं। खबरों के मुताबिक उर्मिला मातोंडकर का ये तलाक आपसी सहमति से नहीं हो रहा है।
आइए जानते हैं कि आखिर कौन है एक्टर के पति और कैसे दोनों पहली बार मिले और एक दूसरे को दिल दे बैठे?

कैसे हुई थी मुलाकात?
उर्मिला ने जब मोहसिन संग शादी रचाई थी, तो वो काफी चर्चा में रही थी। दरअसल मोहसिन उर्मिला से 10 साल छोटे हैं। दोनों ने डेटिंग को दुनिया से छिपाकर रखा था। उर्मिला की शादी की खबरे बाहर आते ही इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब मोहसिन मॉडलिंग के मुश्किल फेज में थे उस वक्त उनकी मुलाकात उर्मिला से हुई थी, दोनों 2014 में मनीष मल्होत्रा की भांजी रिद्धि की शादी में मिले थे और डिजाइनर ने ही इस कपल को मिलवाया था।
मोहसिन को हो गया था उर्मिला से प्यार
उर्मिला से मिलने के बाद मोहसिन को उनसे लव एट फर्स्ट साइट हो गया था। दोनों का मिलना-जुलना बढ़ने लगा और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। दोस्ती फिर प्यार में बदल गई। इसके बाद मोहसिन ने उर्मिला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। शुरू में उर्मिला एकदम से तैयार नहीं हुई लेकिन मोहसिन के कोशिश और जज्बातों को देखते हुए दोनों ने बात करना और मिलना जारी रखा।
मोहसिन उर्मिला को स्पेशल फील कराने में कोई कमी नहीं छोडते थे। उन्हें गिफ्ट्स देते थे, शॉपिंग पर लेकर जाते थे और मोहसिन का प्यार देख बाद में उर्मिला भी शादी के लिए मान गईं। 3 मार्च 2016 में दोनों ने शादी कर ली। पहले उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की और फिर निकाह सेरेमनी की। बता दें कि उर्मिला अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं।
कौन हैं उर्मिला के पति मोहसिन?
मोहसिन कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल हैं। वे कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'इट्स ए मैन्स वर्ल्ड' (2009), 'लक बाय चांस' (2009), 'बीए पास' (2012) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
