Latest Updates
-
Navratri Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 7 Wishes: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के भक्तिमय संदेश भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं -
Navratri 2026 Wishes In Sanskrit: मां कालरात्रि के दिव्य संस्कृत श्लोकों से दें भक्तों को शुभकामना -
Chaiti Chhath 2026 Usha Arghya Wishes: चैती छठ का तीसरा दिन आज, अपनों को भेजें ऊषा अर्घ्य की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि के 7वें दिन चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल -
13 साल कोमा में रहने वाले हरीश राणा का निधन, जानें ऐसे मरीज के अंग दान हो सकते हैं या नहीं? -
इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा का निधन, दिल्ली के एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस -
Chaiti Chhath Geet 2026: 'कांच ही बांस' से 'उग हो सुरुज देव' तक, इन गीतों के बिना अधूरा है छठ पर्व -
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? 1 बूंद से मौत पक्की, 'धुरंधर-2' में क्यों हुई डाइमिथाइल मरक्यूरी की चर्चा -
Badshah Wedding: कौन है ईशा रिखी जिनसे रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
Valentine Day Gifts for Husband: वैलेंटाइन डे पर पति के लिए ये गिफ्ट हैं परफेक्ट, फिर हार बैठेंगे अपना दिल
Valentine Day 2024 Gifts for Husband: फरवरी महीना भले ही साल का सबसे छोटा महीना होता है लेकिन इस माह में प्यार और खुशनुमा माहौल रहता है। इस महीने में पार्टनर अपने प्यार का इज़हार करते हैं। 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन से पहले एक हफ्ते तक वैलेंटाइन वीक भी मनाया जाता है। यह वीक 07 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है।
दुनियाभर के प्रेमियों को वैलेंटाइन डे के ख़ास दिन का इंतज़ार रहता है। हर कपल इस दिन को ख़ास बनाने की कोशिश करता है और प्रेम भरे लम्हें साथ गुजारता है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे को खूबसूरत तोहफे देते हैं जिससे वे बहुत खुश हो जाते है।

अपने पार्टनर के लिए सबसे बेस्ट गिफ्ट चुनना बहुत मुश्किल काम होता है। उनकी ज़रूरत के साथ साथ पसंद का ख्याल रखते हुए एक बेहतरीन गिफ्ट पार्टनर का दिन बना सकता है। पेश है कुछ ऐसे ही गिफ्ट आईडियाज़ जो आप अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन डे पर दे सकते हैं, जिससे आप दोनों का यह ख़ास दिन और भी स्पेशल बन सकता है। आइये देखें वैलेंटाइन डे पर हस्बैंड को दिए जा सकने वाले गिफ्ट आईडिया।
Valentine's Day Gift Ideas For Husband
1. ट्रिप की प्लानिंग
अपने पार्टनर के साथ एक ऐसी सुहावने जगह में यात्रा करें जो आपको ढेर सारी यादें संजोकर दें। इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने पार्टनर को एक कपल यात्रा पैकेज गिफ्ट कर सकते हैं। पहाड़ों या समंदर किनारे की एक रोमांटिक ट्रिप ले सकते हैं जो आपके मूड के साथ साथ आपके रिश्ते को भी अच्छा कर सके।
2. स्मार्ट वॉच
अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे वीक में एक सुंदर स्मार्ट वॉच गिफ्ट दे सकते हैं। स्मार्ट वॉच में टाइम के साथ साथ कई अन्य फीचर भी होते हैं। गिफ्ट को और ख़ास बनाने के लिए आप एक जैसी दो स्मार्ट वॉच भी ले सकते हैं, जिसे आप दोनों पहन सकें। बाज़ार में कई किफ़ायती स्मार्ट वॉच के विकल्प मिल सकते हैं जो आपको गिफ्ट करने में मदद करेंगे।
3. चॉकलेट और फूल
वेलेंटाइन डे को खास बनाने तथा अपने पति को प्यार का अहसास दिलाने के लिए अपने पार्टनर को फूलो के गुलदस्ते तथा चॉकलेट से भरे डिब्बे गिफ्ट करें। खूबसूरत महकते फूल और बेहतरीन स्वाद के चॉकलेट किसी का भी मूड अच्छा कर सकते हैं। आप भी अपने पार्टनर को 14 फरवरी को खुश करना चाहते हैं तो सुंदर गुलाबों का एक बड़ा गुलदस्ता और चॉकलेट दें।
4. केक और कैंडल लाइट डिनर
वेलेंटाइन डे के दिन अपने खास तोहफे के रुप में एक साथ मिलकर केक काटें और एक दूसरे को खिलाएं। इसके बाद अपने पार्टनर के साथ किसी बेहतरीन जगह का चुनाव करके लंच या डिनर पर जाएं। या फिर डिनर पर स्पेशल केक मंगवाकर आप उन्हें एक छोटा सा सरप्राइज़ दे सकते हैं।

5. परफ्यूम
वैसे तो परफ्यूम हर किसी को बहुत पसंद होता है। एक अच्छी खुशबू किसी की भी पर्सनालिटी को एक लेवल अप कर देती है। कई लोगों को भिन्न प्रकार की खुशबू या इत्र रखने का भी शौक होता है। ऐसे में वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने हस्बैंड को उनके पसंद के अनुसार परफ्यूम दे सकते हैं।
6. वॉलेट
आमतौर पर सभी पुरुष वॉलेट रखते हैं। लड़कों को गिफ्ट करने के लिए वॉलेट एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको कई कलर और डिज़ाइन मिल जायेंगे। इतना ही नहीं आजकल कई कंपनी कस्टमाइज्ड वॉलेट की सुविधा भी दे रही है, जिसमें आप अपने पार्टनर का नाम भी लिखवा सकते हैं।
7. लैपटॉप बैग
आप अपने पति को लैपटॉप बैग गिफ्ट कर सकते हैं। इस बैग में वो लैपटॉप के साथ, चार्जर, डायरी, पेन और ऑफिस के अन्य जरूरी सामान रख सकते हैं। आप मार्केट या फिर ऑनलाइन अपने पसंद के रंग और डिजाइन के लैपटॉप बैग सेलेक्ट कर सकते हैं। वैसे पति की पसंद का ध्यान जरूर रखें। आप चाहें तो लेदर या कपड़े का बैग भी खरीद सकती हैं।
8. पावर बैंक
आजकल सभी के हाथ में मोबाइल है और ज्यादातर समय इसे इस्तेमाल करते हुए ही बीतता है। यदि घर से दूर नौकरी के लिए आपके हस्बैंड जाते हैं तो आप उन्हें पावर बैंक गिफ्ट कर सकती हैं। यकीन मानिए वह आपके दिए पावर बैंक का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। एक अच्छा पावर बैंक आपको आसानी से किसी स्टोर या ऑनलाइन मिल जाएगा।
9. ट्रैक सूट
इस वैलेंटाइन डे पर हस्बैंड को तोहफा देना चाहती हैं तो ट्रैक सूट अच्छा ऑप्शन है। पुरुषों के लिए ट्रैक सूट काफी उपयोगी होता है और वो इसका भरपूर इस्तेमाल भी करते हैं। एक्सरसाइज से लेकर ट्रेवल तक में ट्रैक सूट काम आता है। ट्रैक सूट लेते समय पार्टनर के पसंदीदा रंग और साइज का ध्यान रखें।
Valentines Day Budget Friendly Gift Ideas for Husband
10. ट्रिमिंग किट या ग्रूमिंग किट
पुरुषों के लिए ट्रिमिंग किट या ग्रूमिंग किट बहुत अच्छा वैलेंटाइन डे गिफ्ट ऑप्शन है। यदि आपके हस्बैंड को दाढ़ी रखने का शौक है तो ट्रिमिंग किट में अलग-अलग तरह के ट्रिमर दिए जाते हैं, जिनकी मदद से आपके पार्टनर अपनी इच्छानुसार दाढ़ी को ट्रिम कर सकते हैं। वहीं ग्रूमिंग किट में बाल, चेहरे और दाढ़ी के लिए वाश के साथ मॉइस्चराइजर दिया जाता है। इससे आपके पति अपने स्किन और हेयर दोनों की केयर कर सकते हैं।
11. सनग्लासेस
पति के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट में सनग्लासेस लिया जा सकता है। यह एक कूल गिफ्ट होगा, जिसका उपयोग आपके पार्टनर कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार, अलग अलग डिजाइन और कलर में सनग्लासेस सेलेक्ट कर सकती हैं।
12. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
वैलेंटाइन डे पर यादों को तस्वीरों में सजाकर देने से बेहतर तोहफा क्या हो सकता है। पति को पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम गिफ्ट किया जा सकता है। इसमें आप अपनी मनपसंद और खास तस्वीरें लगाकर उन्हें भेंट कर सकती हैं। ये गिफ्ट हमेशा उनके चेहरे पर स्माइल ले आएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











