Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Valentines Day 2024 Gifts: रिश्ते में चाहते हैं प्यार तो पार्टनर को भूल से भी न दें ये उपहार
Valentines Day Gifts: ऐसा लगता है कि कुछ दिन पहले ही बस हम सभी नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगे थे और अब देखते ही देखते हम साल के दूसरे माह फरवरी में प्रवेश कर चुके हैं।
फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और इसकी वजह है माह आने वाला वैलेंटाइन डे जिसका सेलिब्रेशन पूरे एक हफ्ते तक चलता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और इसका समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ होता है।

कपल्स के लिए ये साल का सबसे बेहतरीन समय होता है। इस समय में अपनी फीलिंग्स को साझा करने के साथ गिफ्ट्स का भी आदान प्रदान करते हैं। मगर शायद ही आपको इस बात की जानकारी हो कि आपके रिश्ते पर तोहफों का बहुत गहरा असर पड़ता है।
आप जाने-अनजाने में कुछ ऐसे गिफ्ट्स अपने पार्टनर को दे देते हैं जिसकी वजह से रिलेशनशिप में तनाव पैदा हो जाता है। इसलिए बिना देर किये जाने लेते हैं कि वैलेंटाइन डे के मौके पर कौन से गिफ्ट नहीं देने चाहिए।
वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट न करें:
काले रंग के कपड़े, जूते
वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को कोई ड्रेस या फिर कोई शर्त गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो ध्यान रहे कि वो काले रंग की न हो। आपके पार्टनर पर काला रंग बहुत जचता हो मगर तोहफे में इस रंग के कपड़े देने से बचें। इस दिन जूते या सैंडल भी गिफ्ट में न दें।
रुमाल
चाहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या फिर पति पत्नी, तोहफे के रूप में रुमाल देने की गलती बिलकुल न करें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपस में झगड़े पैदा होते हैं और रिश्ते में दूरियां आ जाती है। फेंगशुई में रुमाल देने से रिश्ते में तल्खियां आ जाती हैं।
ताज महल
भले ही ताजमहल को प्यार की निशानी के तौर पर देखा जाता है और कई लोग अपने पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए इस शोपीस को तोहफे के रूप में देते भी हैं। मगर आप ऐसा करने की गलती न करें। दरअसल ताजमहल एक समाधि स्थल है और वास्तु शास्त्र में इस तरह की चीज को नकारात्मकता से जोड़ कर देखा जाता है। वैलेंटाइन डे पर ताजमहल गिफ्ट करने से पार्टनर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
पेन और घड़ी
जिन लोगों को पढ़ने लिखने का शौक होता है उनके लिए पेन से बेहतर गिफ्ट कुछ और नहीं होता लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पेन और घड़ी दोनों ही अशुभ माने गए हैं। वैलेंटाइन डे के दिन आप अपने पार्टनर को पेन या फिर घड़ी गिफ्ट न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
