Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
विक्की-कैटरीना की हैप्पी मैरिड लाइफ के 5 गोल्डन रूल्स, हर कपल को अपनाने चाहिए
Strong Relationship Secrets: रिश्ते तभी खूबसूरत बनते हैं जब उनमें बड़े-बड़े सरप्राइज या दिखावे से ज्यादा छोटे-छोटे भावनात्मक जेस्चर की अहमियत होती है। जब पार्टनर एक-दूसरे को सच में सुनते हैं, समझते हैं और बिना जज किए सपोर्ट करते हैं, तो यह रिश्ता और गहरा हो जाता है। मनोवैज्ञानिक इसे भावनात्मक सामंजस्य कहते हैं यानी ऐसा कनेक्शन, जो भरोसा, सुरक्षा और नजदीकी को मजबूत करता है। यही वजह है कि जो जोड़े इसको अपनाते हैं, वे ज्यादा खुश, संतुष्ट और एक-दूसरे के और करीब महसूस करते हैं। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर से खुशखबरी आई है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।
ये पल हर किसी के लिए बहुत खास होता है। इसी बीच उनके बीच का खूबसूरत रिश्ता भी हर किसी कपल के लिए बेहतरीन उदाहरण है कि प्यार सिर्फ परफेक्शन में नहीं, बल्कि एक-दूसरे की बात सुनने और हर हाल में साथ देने में है। कैटरीना और विक्की ने खुद बताया कि उनके रिश्ते में इतना प्यार कैसे हैं और उसे बरकरार रखने के लिए क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन सी 5 बातें हैं जो रिश्तों को मजबूत बनाती है। साथ ही विक्की-कैटरीना के बीच कैसा है रिश्ता?

विक्की और कैटरीना का खूबसूरत है रिश्ता?
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को 3 साल हो गए हैं और अब हाल ही में उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। जी हां, जल्दी ही विक्की-कैट मम्मी-पापा बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को सुन उनके फैंस बहुत उत्साहित और खुश हैं। इसी बीच विक्की और कैटरीना के बीच के रिश्ते का सच भी सामने आया है कि वो कैसे एक दूसरे की केयर करते हैं। कैटरीना ने बताया कि वो विक्की को अपनी सारी बातें बताती हैं और वो बहुत ध्यान से सुनते हैं और उन्हें हर कदम पर सपोर्ट करते हैं। विक्की ने भी इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पहले हो अच्छा श्रोता (Good Listener) था, लेकिन अब मैं अनबीटेबल लिसनर हो गया हूं। उनका कहने का सीधा मतलब है कि अपने पार्टनर की बातें सुनें और समझें ताकी आपस में किसी तरह का मनमुटाव न हो।
ये 5 सीक्रेट टिप्स कपल के बीच बढ़ाते हैं प्यार
1. पार्टनर की बात सुनें
पति-पत्नी के बीच के रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी है कि वो एक-दूसरे की बात को सुनें और समझें। एक्सपर्ट का मानना है कि बात करने से कोई भी परेशानी का हल निकाला जा सकता है। आज के समय में कपल के पास इतना समय ही नहीं होता कि वो आपस में बात करें जिससे रिश्ते में दूरी आ जाती है।
2. अपने पार्टनर पर विश्वास करें
किसी भी रिश्ते को तभी आगे बढ़ाया जा सकता है जब उसमें विश्वास हो। अगर पार्टनर को एक-दूसरे पर विश्वास ही न हो तो वो रिश्ता बहुत जल्दी टूट जाता है।
3. मुश्किल समय में सपोर्ट करें
सबसे अहम बात है कि मुश्किल समय में पार्टनर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें और उसे सपोर्ट करें। अगर मुश्किल समय में सपोर्ट नहीं मिलेगा तो रिश्ते में दूरी आना तय है।
4. हर बात को शेयर करें
कपल के बीच कम से कम सीक्रेट हों तो रिश्ता आगे बढ़ता रहता है। अगर सीक्रेट की भरमार हो तो हर समय पोल खुलने का डर बना रहता है जो कहीं न कहीं प्यार के रिश्ते पर असर डालता है।
5. किसी भी मुद्दे को बेवजह न बढाएं
आज के समय में देखा जाता है कि कपल के बीच छोटी सी बहस भी बड़ा रूप ले लेती है। ऐसे में कई बार बात तलाक तक पहुंच जाती है। इसके लिए जरूरी है कि किसी भी बात को बेवजह इतना न बढ़ाएं कि आपसी रिश्ते खत्म हो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
