Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या होता है Bisexual का मतलब, Dimple Yadav को क्रश बता चर्चा में आई स्वरा भास्कर
bisexual meaning : बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा अपने बिंदास और बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। स्वरा ने न सिर्फ समाज और रिश्तों पर अपनी सोच साझा की, बल्कि खुलकर यह भी कहा कि "हम सब बायसेक्शुअल हैं।" इतना ही नहीं, उन्होंने खुलासा किया कि उनका क्रश समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर है।
यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस जहाँ उनकी सोच की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला और समझते हैं कि बायसेक्शुअलिटी का असली मतलब क्या होता है।

स्वरा भास्कर का बयान
स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इंसान की भावनाएँ और आकर्षण केवल एक जेंडर तक सीमित नहीं होते। उन्होंने कहा- "हम सब कहीं न कहीं बायसेक्शुअल हैं। बस फर्क इतना है कि कुछ लोग इसे स्वीकार कर लेते हैं और कुछ नहीं।"
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें डिंपल यादव बेहद पसंद हैं और वे उनका क्रश रही हैं। उनके मुताबिक, डिंपल यादव की सादगी और मजबूत पर्सनैलिटी ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है।
बायसेक्शुअलिटी का क्या मतलब होता है?
बायसेक्शुअलिटी का मतलब है कि कोई व्यक्ति सिर्फ एक ही लिंग की ओर आकर्षित न होकर, पुरुष और महिला दोनों को पसंद कर सकता है। कभी-कभी वह अन्य जेंडर वाले लोगों की ओर भी आकर्षित हो सकता है। यानी बायसेक्शुअल लोग अलग-अलग जेंडर के प्रति प्यार या रोमांटिक भावनाएँ महसूस कर सकते हैं।
LGBTQ में Q का क्या मतलब होता है?
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर क्रश वाला बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके चलते लोगों में LGBTQ समुदाय को लेकर भी जिज्ञासा बढ़ी। कई लोग जानना चाहते हैं कि इस शब्द का क्या मतलब है और इसमें शामिल अलग-अलग अक्षर किन पहचानों को दर्शाते हैं।
LGBTQ शब्द का अर्थ
LGBTQ पाँच शब्दों का संक्षिप्त रूप है और हर अक्षर की अपनी अलग पहचान है-
L का मतलब Lesbian (लेस्बियन): जब एक महिला दूसरी महिला के प्रति आकर्षित होती है।
G का मतलब Gay (गे): जब कोई पुरुष किसी पुरुष को पसंद करता है या उसके प्रति आकर्षित होता है।
B का मतलब Bisexual (बायसेक्शुअल): जब कोई व्यक्ति पुरुष और महिला दोनों की ओर आकर्षित होता है।
T का मतलब Transgender (ट्रांसजेंडर): जब किसी की जेंडर पहचान जन्म के समय मिले शरीर से अलग होती है।
LGBTQ में Q का मतलब
अब बात करते हैं Q की। इसका मतलब होता है Queer (क्वीयर)। यह शब्द उन लोगों के लिए प्रयोग होता है जो खुद को पारंपरिक पहचान, जैसे पुरुष, महिला, गे, लेस्बियन या बायसेक्शुअल, में फिट नहीं मानते। यानी वे अपनी जेंडर आइडेंटिटी और सेक्सुअलिटी को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं होते।
इसके अलावा Q को Questioning भी माना जाता है। इसका अर्थ है ऐसे लोग जो अभी अपनी पहचान को लेकर सवालों और खोज की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
