Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Viral Video : RCB के जीत के बाद अनुष्का ने विराट को लगाया गले, जानें Hug Therapy के फायदे
Anushka Hugs Virat Viral Video : 18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। RCB की इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्टेडियम में जश्न का माहौल था। जैसे ही आखिरी गेंद डाली गई और जीत RCB की हुई, स्टैंड्स में मौजूद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
खासकर, विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनुष्का खुशी से झूम उठीं, अपने हाथों को हवा में लहराते हुए उनकी आंखों में जीत की चमक साफ नजर आ रही थी।

वहीं दूसरी ओर, विराट कोहली की आंखों में भावनाएं छलक आईं। इस खास पल में अनुष्का मैदान में आईं और विराट को कसकर गले लगा लिया। ये प्यारा और इमोशनल मोमेंट फैंस के दिलों को छू गया।
यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का का ऐसा इमोशनल मोमेंट वायरल हुआ हो। इससे पहले 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद भी अनुष्का ने विराट को गले लगाकर ढांढस बंधाया था। यही वो पल होते हैं जो साबित करते हैं कि जीवन के उतार-चढ़ाव में एक पार्टनर का साथ कितना जरूरी होता है।
VIRAT kohli & Anushka Sharma pic.twitter.com/yFlesKYR4j
— Devilal Bangra (@devilalbangra3) June 3, 2025
रिश्तों को मजबूत बनाता है पार्टनर को गले लगाना
RCB की जीत का यह लम्हा और विराट-अनुष्का का यह प्यारा मोमेंट हमें यही सिखाता है कि रिश्तों में प्यार और साथ का क्या महत्व होता है। गले लगने जैसी छोटी सी चीज़ भी कितनी बड़ी खुशी और सुकून दे सकती है, यह समझना जरूरी है।
दरअसल, सिर्फ भावनात्मक रूप से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गले लगाना बेहद फायदेमंद होता है। कई स्टडीज़ बताती हैं कि गले लगाना न सिर्फ रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
एक स्टडी के अनुसार, अगर आप किसी को 20 सेकंड तक गले लगाते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आपके दिल की सेहत बेहतर होती है। अगर आप किसी तनावपूर्ण परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो गले मिलना आपके तनाव को काफी हद तक कम कर सकता है।

मूड रहता है बेहतर
एक अन्य अध्ययन से यह भी पता चला है कि गले लगाना आपके मूड को बेहतर कर सकता है। खासकर उन दिनों में जब आपका किसी से झगड़ा हुआ हो या आप मानसिक रूप से परेशान हों, तब गले मिलना आपके लिए एक थेरेपी की तरह काम कर सकता है।
'लव हार्मोन' होते हैं रिलीज
Bupa UK की रिपोर्ट बताती है कि जब हम गले लगते हैं या किसी को छूते हैं, तो हमारे दिमाग में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे 'लव हार्मोन' या 'हग हार्मोन' भी कहा जाता है। यह हार्मोन न सिर्फ आपको सुकून देता है बल्कि तनाव और अकेलेपन की भावना को भी कम करता है।
एंग्जायटी होती है कम
इसके अलावा, गले लगाने से एंग्जायटी को कम किया जा सकता है और यह आपको एक सुरक्षा और अपनापन देने का एहसास भी कराता है। पार्टनर के साथ एक सच्चे जज्बात से गले लगना न सिर्फ प्यार को मजबूत करता है बल्कि आपको भावनात्मक ताकत भी देता है।



Click it and Unblock the Notifications
