Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Visiting in Banaras: सावन में परिवार संग जा रहें बनारस तो इन चीजों से बनाएं काशी यात्रा को यादगार
Visiting in Banaras-अगर आप सावन के महीने में अपने परिवार के साथ वाराणसी जा रहे हैं तो इससे अच्छा आपके लिए कुछ नहीं हो सकता है। सावन के महीने में भगवान शिव का आशिर्वाद आपको इस शहर में प्रवेश करते ही मिल जाता है। सावन के महीने में आपने बनारस जानें की प्लानिंग की है तो यहां की कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको ना देखना मतलब बनारस आना बेकार है। आप इन चीजों को अपने परिवार के साथ जरूर करें आपका आस्था के शहर काशी घूमना सक्सेसफुल हो जाएगा।

आपको बता दें कि या बनारस को घाटों का शहर भी कहते हैं। यहां मां गंगा नदी पर करीब 88 घाट बने हैं। जहां पर आकर लोग पूजा अर्चना करते हैं। आप अपने करीबी लोगों के साथ इन खूबसूरत घाटों से गंगा नदीं को नाव के जरीय सुबह को निहार सकते हैं।
यहां की हर गली और हर कोने में आस्था और भक्ति रची बसी है। आध्यात्म का केंद्र है बनारस।

अस्सी घाट की गंगा आरती
आप सावन के महीने में बनारस जा रहे हैं तो यहां का सबसे फेमस अस्सी घाट जरूर जाएं और यहां पर होने वाली गंगा आरती को जरूर देखें। यहां की आरती आपको आस्था के समुद्र में डुबो देती है। बनारस के अस्सी घाट पर आप मंत्र मुग्ध हो जाएंगे।

बनारस की सुबह
वराणसी आए हैं और यहां की सुबह नहीं देखी तो क्या देखा! बनारस की सुबह देखने तो देश विदेश से लोग आते हैं। यहां पर आकर गंगा नदीं में नाव की सवारी करके उगते सूरज को निहार सकते हैं। हवा में रची बसी आस्था की महक आपको किसी दूसरी दुनिया में ले जाएगी।

बनारस की गलियां
बनारस की गलियां तो वर्ल्ड फेमस हैं। इन गलियों में ही असली शहर बसता है।

फेमस बनारसी साड़ियों की शॉपिंग
बनारस आए हैं और अपनी पत्नी के लिए बनारस की साड़ी नहीं खरीदी तो उनका मुंह जरूर बनने वाला है, आप बनारस आकर यहां की फेमस बनारसी साड़ियों की शॉपिंग अपनी मां और पत्नी के लिए जरूर करें।

बनारस का स्ट्रीट फूड
बनारस के खाने को भूला ही नहीं जा सकता है। यहां के हर चीज में स्वाद है। रबड़ी-जलेबी से लेकर पूड़ी कचौड़ी तक सब का स्वाद निराला है। और रूकिए जरा...पान खाना तो भूलना मना है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
