Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Birthday Special: बचपन के प्यार की दर्दनाक मौत, जवानी में भी मिला धोखा, विवेक ओबेरॉय की अधूरी मोहब्बत
Vivek Oberoi Sad Love Story: बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक हीरोज की बात होती है तो विवेक ओबेरॉय का नाम जरूर आता है। अपनी स्मार्ट पर्सनालिटी और दमदार एक्टिंग से उन्होंने करोड़ों दिलों को जीता। लेकिन रियल लाइफ में उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी ट्रैजेडी से कम नहीं रही। हालांकि अब वो अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा और दो बच्चों के साथ खुश हैं और हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। मगर उनके बचपन का पहला प्यार ही उनके जीवन से हमेशा के लिए छिन गया और जवानी में भी उन्हें मोहब्बत के नाम पर धोखा ही मिला।
शायद यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही और उनकी अधूरी मोहब्बत आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है। आज विवेक ओबेरॉय का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ के बारे में कुछ बात कर लेते हैं।

विवेक की रगों में है एक्टिंग
विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976, को मशहूर फिल्म एक्टर सुरेश ओबेरॉय के घर हुआ था। बचपन से ही विवेक को एक्टिंग का शौक था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म कंपनी से की थी। इसके बाद साथिया की और उन्हें उनकी शानदार एक्टिंग के लिए दो फिल्म फेयर अवार्ड मिले। अभिनेता ने हर जोनर की फिल्म की है फिर चाहे वो रोमांटिक हो कॉमेडी हो, या फिर विलेन का रोल हो। हर किरदार में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ये दिखा दिया कि जिनकी रगों में अभिनय हो वो किसी भी किरदार को बखूबी निभाते हैं।
पहले प्यार की दर्दनाक मौत
विवेक की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रही है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने जन्मदिन पर हो या फिर किसी महत्वपूर्ण इवेंट पर कैंसर सर्वाइवर के साथ खुशियां मनाते हैं। इसके पीछे की उन्होंने जो कहानी बताई वो इमोशनल करने वाली है। उन्होंने बताया कि वो बचपन में जिसे प्यार करते थे यानी उनका पहला प्यार उसकी मौत ब्लड कैंसर से हुई थी। जब विवेक 13 साल के थे तो उनकी स्वीटहार्ट 13 साल की थी और वो एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का रिलेशन 6-7 साल तक रहा और एक दिन ब्लड कैंसर से उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिससे विवेक बुरी तरह टूट गए।
जवानी में भी मिला धोखा
फिर लाइफ ने मोड़ लिया और विवेक की जिंदगी में ऐशवर्या राय की एंट्री हुई। दोनों सीरियस रिलेशन में थे और उनके इश्क के चर्चे हर किसी की जुबान पर थे। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने ऐश संग उनके रिश्ते को लेकर उन्हें धमकी दी और दूर होने को कहा।
विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान की वजह से उनके करियर पर नेगेटिव असर पड़ रहा है। सलमान की ही वजह से इंडस्ट्री के लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी और एक समय ऐसा आया जब विवेक के पास काम ही नहीं था और वो डिप्रेशन में भी चले गए थे।



Click it and Unblock the Notifications
