Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Father's Day: फादर्स डे पर पिता और पुत्र के बीच के खूबसूरत बंधन और संघर्ष को दर्शाती फिल्में देखें
पिता-पुत्र का रिश्ता इस दुनिया में सबसे अलग और सबसे खास होता है। पिता और पुत्र के रिश्ते पर कई हिंदी फिल्में बनी हैं, जिसमें पिता और बेटे के साथ रिश्तों को जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं के साथ दिखाया गया है। जिसमें मुगले आजम से लेकर शक्ति वहीं 'बागबां' से लेकर 'सूर्यवंशम' तक जैसी फिल्मों को देख कर आप ने खूब आंसू बहाएं हैं। ये सारी फिल्में पिता और पुत्र के रियल लाइफ के रिलेशन को जोड़ कर बनाई गई है। जैसे आम जिदंगी में एक कॉमन पिता और बेटे का रिश्ता होता है।
आप इन मूवीज को अपने डैड के साथ इस फादर्स डे (Father's Day) पर आराम से और कुछ पापा से डरते हुए भी देख सकते हैं। हो सकता है कि कोई ऐसी सीन उनको दिल को छू जाए और एक चपत आपको पड़ जाए तो इसका जरूर ध्यान रखिएगा।
यहां पर हम आपको पिता और बेटे पर बनी कुछ इमोशनल फिल्मों के बारें में शेयर कर रहे हैं, जिनको आप फादर्स डे पर देखकर अपने पापा के लिए दिल में सम्मान के साथ प्यार को बढ़ता हुआ पाएंगे, फिल्म में पिता-बेटे की मोहब्बत देख आपको भी अपने डैड के लिए प्यार उमड़ने लग जाएगा, जो अब तक उनकी बातों को आप यूं-ही हवा में उड़ाते रहते हैं-

अकेले हम अकेले तुम (akele hum akele tum)
आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म ये फिल्म 1995 में आई थी जो क्रेमर वी.एस क्रेमर (Kramer V.S Kramer) की रीमेक थी। इस फिल्म में आमिर खान एक सिंगर पैरेंट थे, जो अपने बेटे के लिए कुछ ना कर पाने के लिए परेशान रहता है। वो दुनिया का हर सामान अपने बच्चे को देना चाहता है, लेकिन पैसे की तंगी के कारण वो पूरे नहीं कर पाता।

पा (Paa)
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के बेटे बनें है। ये फिल्म साल 2009 में आई थी। फिल्म के पर्दे पर आने के पास पिता और पित्र के रिलेशन पर फिर से बात होने लगी थी। फिल्म को बहुत तारीफें मिली, खासतौर से अमिताभ के एक्टिंग के लोग कायल थे। अमिताभ को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था।

मुगल ए आजम (Mughal-E-Azam)
शहजादा सलीम जिसे एक डांस करने वाली करीज़ यानी की मधुबाला से प्यार हो जाता है। जिसके बाद शुरू होता है, पिता शहंशाह अकबर और बेटे सलीम का संघर्ष। सलीम का किरदार दिलीप कुमार ने निभाया था। ये फिल्म 1960 में आई थी, जिसे हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था और एक क्लासिक और बेहतरीन फिल्म का खिताब पाया। फिल्म मुगल ए आजम में पृथ्वीराज कपूर शहंशाह अकबर के रोल में थे।

पटियाला हाउस (2011)
निखिल आडवाणी के द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म पटियाला हाउस में भी पिता और पुत्र के बीच का संघर्ष दिखाया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और ऋषि कपूर पिता पुत्र की भूमिका में थे। फिल्म पिता और पुत्र के रिश्ते के बीच कशमकश को पर्दे पर अच्छे से पिरोती नजर आती है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
