Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Wedding Gifts for Couples: शादी में जोड़े को पैसे के अलावा आप दे सकते हैं ये कपल गिफ्ट्स, हमेशा रखेंगे वो याद
Wedding Gifts for Couples: शादी एक ऐसा खास अवसर होता है जिसे हम जीवनभर याद रखते हैं, और इस मौके पर हम अपने प्रियजन को एक विशेष तोहफा देना चाहते हैं, जो उनकी खुशी को और बढ़ा दे।
यदि आप किसी शादीशुदा जोड़े को उपहार देने का सोच रहे हैं, तो यह चुनना कि उन्हें क्या दिया जाए, कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परंतु, सही गिफ्ट उस जोड़ी के लिए एक यादगार और उपयोगी तोहफा हो सकता है।

ऐसे गिफ्ट्स नहीं दिए जाने चाहिए जो बहुत ही कॉमन हो और जो बड़ी संख्या में दिए जाए। तो आइए, जानते हैं कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज, जो न केवल स्टाइलिश होंगे, बल्कि उनके जीवन में कुछ खास जोड़ेगे-
Wedding Gifts for Newlywed Couple
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम: एक पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम में उनकी शादी के खूबसूरत पलों की तस्वीरें डलवाएं। यह एक यादगार गिफ्ट होगा, जिसे वे हमेशा अपने घर में सजा सकते हैं। इसके साथ ही आप उनकी कोई एक बेहतरीन कपल फोटो को किसी स्केच आर्टिस्ट से बनवाकर उसे फ्रेम करवा कर भी शादीशुदा जोड़े को दिया जा सकता है जो उनकी प्रेम की यादों को खुबसूरत तौर पर सहेज कर रहेगा।
मोनोग्राम टॉवल सेट: एक उच्च गुणवत्ता वाला टॉवल सेट जिसमें कपल के नाम के पहले अक्षर या उनका नाम मोनोग्राम किया गया हो, यह एक प्रैक्टिकल और प्यारा गिफ्ट आइडिया है।
पर्सनलाइज्ड वाइन ग्लासेस कॉफ़ी कप्स: यदि कपल वाइन पसंद करता है, तो पर्सनलाइज्ड वाइन ग्लासेस एक शानदार उपहार हो सकता है। इन्हें उनके नाम या शादी की तारीख से सजाया जा सकता है। इसके साथ कॉफ़ी कप्स को भी इस तरह से पर्सनलाइज्ड किया जा सकता है।
ट्रैवल बैग: एक स्टाइलिश और प्रैक्टिकल ट्रैवल बैग जो कपल को उनके हनीमून या भविष्य की यात्राओं के लिए उपयोगी हो, यह एक बेहतरीन और विचारशील गिफ्ट हो सकता है।
एडवेंचर अनुभव: शादीशुदा जोड़े के लिए एक रोमांचक एडवेंचर अनुभव जैसे पैरा-ग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग की टिकट्स या ट्रैकिंग ट्रिप का पैकेज का गिफ्ट देना भी एक अनूठा विकल्प हो सकता है जो वे अपने भविष्य में इस्तेमाल कर सकते हैं और इस एडवेंचर के समय वे आपको ज़रूर याद रहेंगे।
स्पा और रिलैक्सेशन पैक: एक स्पा वाउचर या रिलैक्सेशन पैक, जिसमें मसाज, ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और अन्य आरामदायक सेवाएं शामिल हो, कपल को एक शांतिपूर्ण और पुनः ऊर्जा से भरपूर अनुभव दे सकता है।
कपल वॉच सेट: नव विवाहित कपल को एक वॉच सेट देना बहुत ही बेहतरीन गिफ्ट होगा। लड़का लड़की दोनों के लिए घड़ियाँ उनके दैनिक जीवन में काम भी आएँगी और उन्हें स्टाइलिश लुक भी देगी।
लग्ज़री बेड सेट: एक प्रीमियम बेड लिनन सेट जिसमें ऊंची गुणवत्ता के बेडशीट, कम्फर्टर, और तकिए के कवर शामिल हों, कपल को हर दिन आराम और सुखद अनुभव प्रदान करेगा। यह एक आकर्षक और उपयोगी उपहार हो सकता है।
पर्सनलाइज्ड वॉल आर्ट: कपल की शादी की तारीख, नाम या कोई खास संदेश के साथ एक कस्टम वॉल आर्ट बनाने से उनके घर की दीवारें और भी खूबसूरत और व्यक्तिगत हो सकती हैं। यह उपहार लंबे समय तक यादगार रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
