Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
रिलेशनशिप में Green और Red Flag तो पता होगा, लेकिन Pink Flag का मतलब जानते हैं आप?
'Pink Flags' In Relationships Meaning : डेटिंग और रिलेशनशिप में आपने अक्सर रेड फ्लैग और ग्रीन फ्लैग के बारे में तो सुना ही होगा। हर कोई चाहता है कि उसे ग्रीन फ्लैग क्वालिटी वाला पार्टनर मिले और अगर गलती से भी रेड फ्लैग पार्टनर मिल जाए, तो फिर कैसे उसे इग्नोर करें। मगर कभी आपने पिंक फ्लैग के बारे में सुना है? जी हां, रेड और ग्रीन फ्लैग के बाद अब पिंक फ्लैग टर्म चर्चा में है।
ऐसे में आइए जानते हैं इस नए डेटिंग टर्म्स के बारे में, साथ ही अगर आपको समझ में आने लगे कि आपका पार्टनर पिंक फ्लैग हैं, तो क्या करना चाहिए और ये कितना सही है और गलत है।

पिंक फ्लैग का मतलब
रिलेशनशिप में पिंक फ्लैग का मतलब है कि कुछ समस्याएं या संकेत हैं, जो शुरुआत में गंभीर नहीं लगते, लेकिन समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो ये भविष्य में बड़ा मुद्दा बन सकते हैं। पिंक फ्लैग का संकेत होता है कि रिश्ते में कुछ ठीक नहीं है, और इसे सुधारने की जरूरत है, ताकि यह रेड फ्लैग में न बदल जाए।
पिंक फ्लैग का मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता तुरंत खत्म कर देना चाहिए, बल्कि यह एक चेतावनी है कि रिश्ते में कुछ ऐसे पहलू हो सकते हैं जिन्हें सुधारने की जरूरत है। ये संकेत रिश्ते में छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं जैसे कि पार्टनर का आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करना, उनकी अनिश्चितता, भावनात्मक असंतुलन, या अपनी व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान न करना।
वॉर्निंग साइन होता है पिंक फ्लैग
रिलेशनशिप में पिंक फ्लैग चेतावनी की तरह काम करता है, जो आपको बताता है कि आपके रिश्ते में कुछ गलत चल रहा है, उसे तुरंत सही करने की जरुरत है। वरना वक्त रहते चीजें ठीक नहीं हुई, तो चीजें ज्यादा बिगड़ सकती है।
पिंक फ्लैग के लक्षण
- पार्टनर का बार-बार छोटी बातें छुपाना।
- अपने इमोशन्स को स्पष्ट रूप से न जताना।
- हर बार आपकी प्राथमिकताओं को नज़रअंदाज़ करना।
- कुछ मामलों में ओवरपॉजेसिव होना।
- रिश्तों में विश्वास की कमी
- अंतरंगता में कमी
- हर बात पर लडाई होना
- एक पार्टनर का इग्नोर करना
- कम्यूनिकेशन गैप
पिंक फ्लैग यह बताता है कि रिश्ते में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, लेकिन इसे खुलकर बातचीत और समझदारी से सुधारा जा सकता है। इन्हें अनदेखा करना लंबे समय में समस्याएं बढ़ा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
