Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Love Bombing: लव बॉम्बिंग क्या है?, क्यों रोमांटिक रिलेशनशिप में आपको रहना चाहिए सावधान, जानें
जब एक रोमांटिक रिलेशनशिप की शुरूआत होती है तब पार्टनर बहुत ही प्यारा लगता है, आपको हर चीज अच्छी लगती है। पार्टनर का प्यार, दुलार, गिफ्ट्स, उसका अटैंशन सबकुछ आपको बहुत भाता है, लेकिन जब एक पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर पर बहुत ज्यादा प्यार दिखाकर उसे कंट्रोल करने लग जाता है, तब ये लव बॉम्बिंग कहलाता है।
इस तरह के रिश्ते में आप काफी इमोशनली अटैच होती हैं, लेकिन आपका पार्टनर एक्सेसिव प्यार दिखाकर आप को बंधन में बांधने की कोशिश करने लगता है, लेकिन वो इतना ज्यादा प्यार में ये सब करता है कि आफ को समझ में नहीं आता है कि आपके साथ क्या हो रहा है।

क्यों खतरनाक हो सकती है लव बॉम्बिंग ?
लव बॉम्बिंग एक रिश्ते के लिए काफी खतरनाक साबित होती है, जिसका अंत बुरा होता है। आपका पार्टनर आपकी बहुत केयर करता है, लेकिन अगर आप उसके मन के मुताबिक नहीं करती हैं तो वो आप पर नाराज हो जाता है, यहां तक की मारपीट भी करता है। कई ब्रेकअप की वजह भी लव बॉम्बिंग होती है। डोमेस्टिक वायलेन्स के केस में इस तरह के कई मामले सामने आते हैं। इसमें एक्स पार्टनर भी वापस आपको पाना चाहता है, वो हर तरह के हतकंडे अपनाता है।
कैसे जानें आपके साथ हो रही है लव बॉम्बिंग
-लव बॉम्बिंग करने वाला पार्टनर चाहता है कि आप सब उसकी मर्जी से करें।
-वो चाहता है कि आप सिर्फ उसकी मर्जी के अनुसार अपने काम शिड्यूल करें।
-ये लोग कॉम्प्लिमेन्ट करने में आगे रहते हैं, उनको पता होता है आपको क्या सुनना पसंद है।
-ऐसे लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देने में आगे होते हैं। फिर ये जताते हैं कि उन्होंने आपके लिए क्या क्या किया है।
-अगर आप उनके कॉल्स या मैजे का जवाब टाइम पर नहीं देते तो वो गुस्से में आ जाते हैं। धमका भी दे सकते हैं।

-ऐसे लोग आपको उनके ऊपर निर्भऱ करने की कोशिश करते हैं।
-आपको उनके साथ डर लगने लग जाता है, उनके साथ अच्छा फील नहीं करती हैं।
-उनके बिहेवियर से आप डिप्रेशन में आने लग जाती हैं।
-लव बॉम्बिंग के कई स्टेज होते हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है ताकि इससे बचा जा सके।
-लव बॉम्बिंग करने वाला शख्स आपसे बहुत प्यार से बात करता है, वो आपको पील गुड करवाता है।

-आपको शुरुआत में सब कुछ अच्छा लगेगा,लेकिन बाद में उसके इस व्यावहार से डर लगने लग जाएगा।
-अगर आप किसी दूसरे से बात करें तो भी उसे पसंद नहीं है, आप पर रोक लगाने की कोशिश करता है।
-लव बॉम्बिंग सिर्फ कपल के बीच ही नहीं बल्कि दोस्तों में भी हो जाती है। अगर आपको भी रिलेशनशिप में कुछ अच्छा ना महसूस होने, त आप खुद को सेफ करते हुए रिश्ते से निकलने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
