Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
'मामेरू सेरेमनी ' क्या है, जिससे शुरू हुए Anant Ambani और Radhika Merchant के वेडिंग फंक्शन?
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के शादी के फंक्शन की शुरूआत हो चुकी है। 3 जुलाई को अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया पर मामेरू सेरेमनी आयोजित हुई। जिसके साथ ही शादी समारोह की शुरूआत हो चुकी है। आइए जानते हैं कि गुजराती शादी में मामेरू सेरेमनी क्या होती है?

मामेरू सेरेमनी से हुई शुरूआत
12 जुलाई को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मामेरू सेरेमनी के बारे में दुनिया के अधिकांश लोग नहीं जानते हैं। ये गुजराती शादियों की एक रिवाज है। आज हम आपको इस रस्म के बारे में बताएंगे।
मामेरू समारोह क्या है?
मामेरू एक गुजराती वेडिंग ट्रेडिशन है, जिसमें दुल्हन के ननिहाल पक्ष की तरफ से दुल्हन के मामा शादी के मौके पर मिठाई और उपहार देने आते हैं। इसमें मामा की तरफ से शादी के तौर पर दुल्हन के लिए ढ़ेर सारे उपहार आते हैं। जानकारी के मुताबिक आमतौर पर इस सेरेमनी में दुल्हन को पैनेतर साड़ी, ज्वेलरी, हाथीदांत या सफेद चूड़ा उसके चाचा मामा की तरफ से उपहार में दिया जाता है।
इस समारोह के दौरान पूरा परिवार इकठ्ठा होकर लड़का-लड़की को खूब आशीर्वाद भी देते हैं। दूसरे समुदायों में इस रस्म को 'मामा भात' या 'मायरा' जैसे शब्दों से बुलाया जाता है। यह रस्म सदियों पुरानी है। जिसमें दुल्हन के लिए ननिहाल पक्ष की तरफ से ज्वैलरी, पैसे और ड्रैसेज भेंट में चढ़ावे में चढ़ाया जाता है।
दुल्हन की तरह सजा एंटीलिया
आज यानी 3 जुलाई को हो रहे मामेरू समारोह के लिए एंटीलिया दुल्हन की तरह सजाया गया है। एंटीलिया को लाल, गुलाबी और नारंगी फूलों से सजाया गया है। साथ ही चारों तरफ गोल्डन लाइट भी लगाई गई हैं। इस फंक्शन के साथ ही अनंत और राधिका की शादी के लिए मेहमान आने शुरू हो चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications