Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Micro-Cheating : क्या है माइक्रो-चीटिंग? जानें कॉमन साइन आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है
बहुत सारे ऐसे कपल्स हैं, जिनके साथ उनका पार्टनर चीटिंग कर रहा होता है, लेकिन उनको इस बात की भनक तक नहीं लगती है। इस तरह की चीटिंग इतनी महीन तरीके से की जाती है कि पार्टनर समझ नहीं पा रहा होता कि जिसे वो जी-जान से चाहता है और उसका पार्टनर भी उसे अपने सीने से लगाकर बैठा है, उसे चीट कर रहा होता है। इसे माइक्रो चीटिंग का उदाहरण कहा जा सकता है।
लोग चीटिंग का मतलब शारीरिक रिश्ते बनाना या फिर एक रिश्ते में होते हुए दूसरे के साथ रिश्ता कायम रखना ही धोखा देना मानते हैं, लेकिन चीटिंग इससे कहीं ज्यादा होती है। जब कोई लड़का या लड़की अपने पार्टनर के होते हुए किसी अपोजिट जेंडर की ओर अट्रैक्ट होता है, उसके साथ इंटीमेट होने की चाहत रखता है, या फिर इरोटिक थिकिंग आती है, तब वो अपने पार्टनर के साथ माइक्रो चीटिंग कर रहा होता है। इसी तरह से अपने एक्स पार्टनर के साथ कॉन्टेक्ट में रहना, रिश्ते में होते हुए भी दूसरे को रोमांटिक मैसेज भेजना भी माइक्रो चीटिंग में आता है।

यहां पर हम आपको माइक्रो चीटिंग के 21 उदाहरण बता रहे हैं, जिसको पढ़कर आप जान और समझ सकते हैं कि कहीं आपका पार्टनर तो आपके साथ माइक्रो चीटिंग तो नहीं कर रहा है-
1. गुपचुप तरीके से किसी को मैसेज करना
2. अपने पार्टनर को बिना बताए किसी से मिलना
3. अपने पार्टनर के बारे में दूसरे व्यक्ति से शिकायत करना
4. अपने पार्टनर के साथ होते हुए भी किसी दूसरे को इशारे करना
5. ''अगर मैं किसी रिश्ते में नहीं होता तो'' जैसी बातें कहना
6. अपने एक्स के साथ संपर्क बनाए रखना

7. दूसरे लड़का या लड़की के साथ सेक्सी और रोमांटिक मजाक
8. डेटिंग प्रोफाइल बनाना
9. किसी ऐसे व्यक्ति को प्रभावित करने की कोशिश करना जो आप पर क्रश करता है
10. जब आप नहीं होते हैं तो किसी को बताना कि आप सिंगल हैं
11. किसी को अपनी फोटो भेजना
12. सीक्रेट दोस्त बनाना

13. अपनी इंटीमेट इच्छाओं के बारे में किसी ऐसे व्यक्ति से चर्चा करना जो आपका दोस्त नहीं है
14. इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर करना
15. अपना नंबर किसी अजनबी को देना
16. अपने क्रश का ऑनलाइन पीछा करना
17. किसी व्यक्ति विशेष पर विशेष ध्यान देना

18. हमेशा किसी खास शख्स की तस्वीर पर कमेंट करना और लाइक करना
19. किसी को आपको रोमांटिक तरीके से नोटिस करने की उम्मीद करना
20. किसी से व्यक्तिगत या अनुचित प्रश्न पूछना
21. जब आपका रिश्ता मजबूत हो तो भी अपनी भावनात्मक जरूरतों के लिए किसी और की ओर रुख करना



Click it and Unblock the Notifications
