Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
What is Simmer Dating: सिमर डेटिंग क्या है, जो Gen- Z के बीच हो रही खूब पॉपुलर
What is Simmer Dating : आजकल एक झटके में प्यार और ब्रेकअप होते हुए देखकर जेनरेशन Z सावधानी से रिश्ते बना रहे हैं। इसके लिए वे एक नया डेटिंग ट्रेंड अपना रहे हैं, जिसका नाम है 'सिमर डेटिंग'। इस ट्रेंड में, वे एक-दूसरे से कनेक्शन बनाने के लिए समय लेते हैं और धीरे-धीरे रिश्ते को मजबूत करने के छोटे-छोटे कदम उठाते हैं। इसका उद्देश्य है रिश्ते में किसी भी तरह की परेशानी से बचना और एक स्वस्थ संबंध बनाना।
डेटिंग ऐप क्वैकक्वैक की हालिया स्टडी के अनुसार, मेट्रो सिटीज में यह ट्रेंड जेन Z के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। सिमर डेटिंग के इस ट्रेंड के जरिए लोग अपनी भावनाओं को समय देकर, समझदारी से व्यक्त कर रहे हैं, जिससे रिश्ते मजबूत होते हैं।

जेन Z में है काफी क्रेज
सिमर डेटिंग को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। उनका मानना है कि किसी के साथ तुरंत रिलेशनशिप में आना कुछ समय के लिए अच्छा महसूस करवा सकता है, लेकिन यह लंबी अवधि तक नहीं टिकता। इसके कारण कई बार लोग अपने रिश्ते को बोझिल और अकेला महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आराम से डेटिंग करना बेहतर है, क्योंकि इसमें आप चीजों को समय देते हैं और धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानते हैं, जिससे रिश्ते में वास्तविक प्यार और समझ बढ़ सकती है।
सिमर डेटिंग के फायदे
- एक-दूसरे को जानने का सेफ तरीका है।
- धीरे-धीरे रिश्ते में आगे बढ़ने से आप एक-दूसरे को अच्छे से और ज्यादा समझ पाते हैं।
- यह दो लोगों के बीच क्वालिटी टाइम बिताने का अच्छा तरीका है।
- इमोशनल बॉन्ड बनता और मजबूत होता है।
सिमर डेटिंग के नुकसान
- कभी-कभी ज्यादा धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आने की वजह से रिश्ता बीच में ही टूट सकता है।
- एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा समय और कोशिश करनी पड़ती है।
- ज्यादा समय साथ बिताने से कभी-कभी एक-दूसरे की कमियां रिश्ते को आगे बढ़ने से रोक सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
