Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानिए! क्या है सेक्सुअल इंटरकोर्स करने का सबसे बेस्ट टाइम?
कई सारे कपल्स हैं जिनको रात के वक्त फिजिकल इंटीमेट होना अच्छा लगता है, उनके मुताबिक, रात के वक्त वो रिलैक्स होते हैं, जिसकी वजह से उनको फिजिकल इंटीमेट होने का वक्त पार्टनर के साथ मिलता है। लेकिन आपका ये जानकार हैरानी होगी कि अगर आप रात की जगह सुबह के वक्त सेक्स करते हैं तो ये आपके लिए ज्यादा मुफीद होता है। ये आपके मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए ही बेहतर है।

सुबह शरीर एनर्जी से भरा होता है
जब आप रात को पूरी तरह से अपने शरीर को आराम देते हैं तो सुबह आप बिल्कुल फ्रेश होते है, सुबह के वक्त शरीर एनर्जी से फुल होता है। साथ ही आपका शरीर उस वक्त सेक्स हार्मोन्स का प्रोडक्शन बढ़ा देता है। सेक्स हार्मोन जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है, ऑक्सिटोसिन रिलीज होता है, जिसकी वजह से सेक्स का अधिक आनंद ले पाते हैं। इसके साथ ही इस हार्मोन के कारण ही आप और आपके पार्टनर के बीच एक अच्छा कनेक्शन पूरे दिन बना रहता है।
स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करता है
सुबह सेक्स करना एक स्ट्रेस बस्टर की तरह काम करता है। वहीं सबसे महत्वपूर्ण है कि एक अच्छे मैरिड कपल के बीच आनंददायक सेक्स से बढ़कर क्या हो सकता है।
अच्छे वर्कआउट की तरह बर्न होती है कैलोरी
मॉर्निक सेक्स एक अच्छे वर्कआउट की तरह काम करता है, इससे आपकी काफी कैलोरी भी बर्न होती है, जो आप जिम में एक्सरसाइज करते वक्त जलाते हैं, सुबह किया गया अच्छा सेक्स आपका पूरे दिन एनर्जी से भरा रखता है। 'सरवाइविंग मैरिज इन द 21st सेंचुरी' की सह-लेखक जेनी ट्रिप्लेट के अनुसार, दिन का समय सेक्स करने का बेस्ट होता है, इस वक्त महिलाएं एनर्जी से भरी हुई होती हैं।

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, पुरूषों में सुबह के समय सेक्स करने में ज्यादा इच्छा होती है, लेकिन वहीं महिलाएं रात को सेक्स करना चाहती हैं।
शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
बेल्फास्ट के क्वीन्स यूनिवर्सिटी के द्वारा एक स्टडी के मुताबिक, मॉर्निंग सेक्स से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। आपका दिल मजबूत होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, लोगों को सप्ताह में दो से तीन बार तो मॉर्निंग सेक्स करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
