Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
Wedding Rituals: अफ़्रीका में ‘कोर्टिंग हट’ शादी की परंपरा क्या है? कैसे निभाए जाते हैं रीति-रिवाज
what is the courting hut wedding ritual in Africa- दुनिया के हर देश में अपनी अपनी तरह के रस्में और परंपराएं हैं। ये परंपराएं जिंदगी के हर पहलू से संबंधित होती हैं। जिस तरह से भारत में बच्चे के पैदा होने से लेकर बुजुर्ग के मरने तक कई तरह की रस्में की जाती हैं उसी तरह से हर देश की रिचुअल्स हैं, जो उस देश की संस्कृति और सभ्यता को समेटे हुए होती है। इन परंपराओं में उस देश की विरासत की झलक दिखाई पड़ती है।

इसी तरह से शादी को लेकर भी काफी दिलचस्प परंपराएं मौजूद हैं। विभिन्न देशों में शादी की रस्में और समारोह अनोखे होते हैं। भारत की तरह अफ्रीका में भी शादी से पहले कई रस्में और पंरपराएं निभाई जाती हैं। इस विवाह परंपरा को "कोर्टिंग हट" विवाह अनुष्ठान कहा जाता है। जो अफ़्रीकी देशों की संस्कृतियों की विरासत है।
"कोर्टिंग हट" विवाह परंपरा के जरीये अफ्रीकी देशों के अलग अलग क्षेत्रों और जनजातियों में एकता नजर आती है।
"कोर्टिंग हट" विवाह परंपरा क्या है?
कई अफ़्रीकी देशों के अलग-अलग समुदायों में, जब कोई पुरुष शादी करने वाला होता है तब जिस महिला को उसने पसंद किया होता है उसके लिए महिला के परिवार के लोग एक खास झोपड़ी तैयार करते हैं। इसे 'दुल्हन की झोपड़ी' के रूप में जानते हैं।

इस झोपड़ी में कपल के लिए एक साथ वक्त गुजारने के लिए बनाया जाता है। जिससे वो एक दूसरे को अच्छे से जान और समझ सकें। इस झोपड़ी में दूल्हे की फैमली भी कभी-कभी शामिल हो जाती है। ये झोपड़ी पूरी तरह से इको फ्रेंडली होती है।
कपल के लिए एकांत वातावरण और अंतरंगता के लिए इसे बनाया जाता है। फिर जब पुरूष और महिला एक दूसरे को पसंद कर लेते हैं तब ये झोपड़ी दूल्हा, दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर देता है, जिससे पता चलता है कि दुल्हे ने अपना इरादा बना लिया है और वो लड़की के परिवार वालों को बताता है कि वो उनकी बेटी से शादी करने के लिए तैयार है।

इसके बाद शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अफ्रीकी समुदाय के रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह से पहले की परंपराएं निभाई जाती हैं। कोर्टिंग हट अनुष्ठान अफ्रीकी सभ्यता और सांस्कृति की पहचान है। जो उनके विवाह की नींव को मजबूत करती है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
