Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
डिवोर्स, ग्रे डिवोर्स और सिल्वर सेपरेशन, अलगाव के इन टर्म और कंडीशन के बारे में जानें
आजकल शादीशुदा जोड़े, वर्षों तक साथ रहने के बाद, अलग होने का रास्ता चुन रहे हैं। पहले जहां कपल सिल्वर जुबली मनाकर शादी के लंबे सफर का जश्न मनाते थे, अब कई कपल इसके बजाय सिल्वर सेपरेशन का विकल्प चुन रहे हैं। आधुनिक समय में, रिश्तों को खत्म करने की परिस्थितियों से जुड़े कई नए टर्म्स, जैसे डिवोर्स, ग्रे डिवोर्स और सिल्वर सेपरेशन, प्रचलन में आ गए हैं।
ये शब्द न केवल अलगाव के समय को दर्शाते हैं, बल्कि उनकी वजहों और जीवन के विभिन्न चरणों को भी परिभाषित करते हैं। आइए, जानें इन तीनों के बीच मुख्य अंतर और यह भी समझें कि कैसे बदलते समय के साथ रिश्तों का स्वरूप और अलगाव के कारण बदलते जा रहे हैं।

1. डिवोर्स (Divorce):
यह सामान्य तलाक है, जिसमें शादीशुदा जोड़े कानूनी रूप से अपनी शादी खत्म करने का निर्णय लेते हैं। यह किसी भी उम्र या जीवन के चरण में हो सकता है और आमतौर पर तब होता है जब दोनों पक्षों के बीच मतभेद गंभीर हो जाते हैं। इसके कारणों में विश्वासघात, असहमति, आर्थिक समस्याएं, या अन्य व्यक्तिगत कारण शामिल हो सकते हैं।
2. ग्रे डिवोर्स (Gray Divorce)
ग्रे डिवोर्स शब्द का उपयोग उन जोड़ों के तलाक के लिए किया जाता है जो अपनी शादी के 20-30 साल बाद, आमतौर पर 50 या उससे अधिक की उम्र में, तलाक लेने का फैसला करते हैं।
मुख्य कारण:
- बच्चे बड़े होकर घर छोड़ चुके होते हैं।
- जीवनसाथी के बीच भावनात्मक दूरी।
- नई प्राथमिकताओं या रुचियों में बदलाव।
- मिडलाइफ क्राइसिस या व्यक्तिगत स्वतंत्रता की चाह।
- ग्रे डिवोर्स वित्तीय और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि इसमें अक्सर संपत्ति का बंटवारा और सेवानिवृत्ति योजनाओं का पुनर्गठन शामिल होता है।
3. सिल्वर सेपरेशन (Silver Separation):
सिल्वर सेपरेशन उन जोड़ों के बीच अलगाव को दर्शाता है जो वृद्धावस्था (60 या उससे अधिक) में रहते हुए साथ रहना छोड़ देते हैं। यह कानूनी तलाक नहीं होता; इसमें कपल औपचारिक रूप से शादीशुदा रहते हैं लेकिन अलग-अलग रहते हैं।इसमें आमतौर पर संपत्ति का बंटवारा नहीं होता, बल्कि ऐसे कपल अपना मैरिटल स्टेट्स बनाए रखते हैं और टच में भी रहते हैं।
कारण
अलग-अलग जीवन जीने की चाह। स्वास्थ्य, बच्चों की जिम्मेदारी या सामाजिक कारणों से तलाक लेने की इच्छा न होना।
निष्कर्ष
- डिवोर्स सभी उम्र में हो सकता है।
- ग्रे डिवोर्स उम्रदराज, लंबे समय से शादीशुदा जोड़ों में बढ़ रहा है।
- सिल्वर सेपरेशन में शादी बरकरार रहती है, लेकिन जोड़े अलग रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
