Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ओवरथिंकर पार्टनर के साथ रिलेशन में इस तरह रहें खुश
हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता है। लेकिन अगर एक व्यक्ति जरूरत से ज्यादा सोचता है, तो उसके साथ रिलेशन में रहना काफी कठिन हो सकता है। ओवरथिंकर को डेट करते समय आपको बहुत अधिक प्रयास व समझदारी दिखाने की आवश्यकता हो सकती है।
किसी भी रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी होता है कि आप अपने साथी की ज़रूरतों, चाहतों और इच्छाओं को समझ सकें। यही कारण है कि रिश्ते को संभालना व संवारना काफी मुश्किल हो जाता है। खासतौर से, अगर आपका पार्टनर ओवरथिंकर है तो ऐसे में यह आपके लिए और भी अधिक ट्रिकी हो सकता है। लेकिन कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर आप बेहद आसानी से अपने रिश्ते को खुशहाल बना सकते हैं-

समझें कि यह उनकी गलती नहीं है
अगर आपका पार्टनर एक ओवरथिंकर है तो हो सकता है कि आप बहुत परेशान हो जाएं। लेकिन वास्तव में आपको यह समझने की जरूरत है कि यह उनकी गलती नहीं है। वास्तव में, यह उनका स्वभाव ही है और इसमें वह खुद भी कुछ नहीं कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप ऐसे व्यक्ति के प्यार में हैं तो ऐसे में आपको उनके स्वभाव के बारे में जानना व समझना चाहिए। जब आप इस बात को समझने के साथ-साथ एक्सेप्ट कर लेते हैं तो इससे आपके रिलेशन की आधी से ज्यादा समस्या खुद ब खुद सॉल्व हो जाती है।
कम्यनिकेशन पर दें ध्यान
अगर आपका पार्टनर ओवरथिंकर है, तो ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि आपका अपने पार्टनर के साथ ओपन व हेल्दी कम्युनिकेशन हो। जब आप खुलकर अपने पार्टनर से बात करते हैं, तो इससे उनकी जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत काफी हद तक कम होती है। अमूमन कोई व्यक्ति ओवरथिंकिंग तब करता है, जब उसके सामने बातें स्पष्ट नहीं होती हैं।
सुनें उनकी बात
अगर एक व्यक्ति ओवरथिंकर हैं और आप उसे डेट कर रहे हैं तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप कम्युनिकेशन के दौरान आप अपने पार्टनर की बात को धैर्यपूर्वक सुनें। दरअसल, एक ओवरथिंकर के दिमाग में हमेशा बहुत कुछ चल रहा होता है। ऐसे में जब आप किसी टॉपिक पर बात करते हैं और उनकी पूरी बात सुनते हैं तो इससे उनके दिमाग का फितूर आसानी से निकल जाता है। जिससे फिर वे अपने पार्टनर की बात सुनने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। साथ ही, इससे आपका रिश्ता भी अधिक बेहतर बनता है।
ट्रिगर की करें पहचान
ऐसी कई चीजें होती हैं, जो आपके पार्टनर की ओवरथिंकिंग की आदत को ट्रिगर कर सकती हैं। इसलिए, अगर आप उनके साथ एक हेल्दी व हैप्पी रिलेशन चाहते हैं तो उन ट्रिगर की पहचान करनी चाहिए। इसके अलावा, ओवरथिंकिंग की आदत के पीछे उनका डर, एंग्जाइटी, फिजिकल हेल्थ प्रॉब्लम्स, कोई अतीत या फिर अन्य कोई वजह जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए, आपको रिलेशन में कोई समस्या ना हो, ऐसे में आपको ट्रिगर को पहचानने की जरूरत है।
ना दुखाएं दिल
एक ओवरथिंकर की आदत होती है कि वह छोटी से छोटी बात को भी जरूरत से ज्यादा सोचता है। ऐसे में अगर आप गुस्से में भी अगर अपने पार्टनर से कुछ कह देते हैं तो ऐसे में ना केवल उनका दिल दुखता है, बल्कि वे अपने रिश्ते को लेकर भी इनसिक्योर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, वे बहुत अधिक अपसेट हो जाते हैं। इसलिए आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने पार्टनर से भूल से भी ऐसी कोई बात ना कहें, जिससे उनके मन को बुरा लगे।
करें प्यार का इजहार
यूं तो एक रिलेशन में रहते समय हम सभी को अपने पार्टनर के सामने अपने प्यार का इजहार करते रहना चाहिए। लेकिन एक ओवरथिंकर के साथ यह और भी जरूरी हो जाता है। जब आप एक ओवरथिंकर के सामने अपने प्यार को जताते हैं तो इससे ना केवल बहुत अधिक खुशी होती है, बल्कि वह आपके प्यार और उसके इजहार के बारे में भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं, जिससे उन्हें काफी खुशी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
