Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Toxic Relationship: क्या करें जब आप ‘गलत’ लड़के के प्यार में पड़ जाएं? कैसे निकले टॉक्सिक रिश्ते से
कोई ये कहे की वो प्यार भी तब करेगा जब वो अपने लाइफ के गोल्स को पूरा कर लेगा तो ये पॉसिबल नहीं हैं, क्योंकि प्यार प्लानिंग के साथ नहीं होता है, वो तो कभी भी कहीं भी, किसी के साथ भी हो सकता है। आप ये कह ही नहीं सकते कि आप प्यार करने के बारें में सोंचेंगे, ये तो ऐक ऐसी चीज है जिसके लिए कभी सोंचना ही नहीं पड़ता है। ये रंग-रूप, अमीर-गरीब, नेशनलिटी नहीं देखता है, बस हो जाता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप गलत शख्स के साथ प्यार में पड़ जाते हैं, इसका आपको अहसास भी नहीं होता है।

जब आप गलत शख्स के प्यार में पड़ जाएं
ऐसा बहुत लोगों के साथ होता है कि वो किसी के प्यार में पड़ते हैं, जो उनको बहुत प्यारा लगता है, वो उस शख्स को बेइंतिहा प्यार करता है लेकिन उसे धीरे-धीरे पता चलता है कि जिसे वो इतना चाहती है वो एक टॉक्सिक पर्सन है। अब उसे इस तरह के रिलेशनशिप से निकलने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से वो परेशान रहती हैं।
तो अगर भी गलत लोगों के प्यार में पड़ जाते हैं तो इस आर्किल को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। ये आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकता है।

आपके इमोशन उसके बिहेवियर को इग्नोर करें
जब कोई रिलेशनशिप की शुरूआत में होता है ते उसे अपने पार्टनर की हर आदत क्रेजी लगती है। उसकी हर बात पर में नशा महसूस होता है, सब कुछ खुशनुमा लगता है। उस वक्त आप पार्टनर की हर बुरी आदत को भी इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यहीं पर आप मात खा जाते हैं। जब आपको पार्टनर के बारें में उसकी आदतों पर गौर करना होता है, वहां पर आप अनदेखा कर देते हैं। इन रेड फ्लैग्स को इग्नोर करना ही आपके लिए नुकसानदायक हो जाता है। फिर जब चीजे खराब होने लग जाती हैं तब आपका उस रिश्ते से निकलता मुश्किल लगने लगता है, क्योंकि आप रिश्ते में बहुत आगे आ चुके होते हैं। रिश्ते की शुरूआत में इन रेड फ्लैग्स को कभी ना इग्नोर करें। एक रिश्ते के लिए बिहेवियर और हैबिट्स बहुत अहम हैं।

वाॅर्निंग साइन्स को पहचानें
आप एक रिलेशनशिप में जब होते हैं तब आप अपने रिश्तों को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते हैं। लेकिन रिश्ते में सामने आने वाले रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज कभी ना करें। ये आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। जब आपका पार्टनर आप पर हावी होने की कोशिश करने लगे, बातों को अनसुना करने लगे, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लग जाए तो आपको समझ जाना चाहिए कि क्या हो रहा है। आपको अपनी आंखे और दिमाग खुला रखना होगा। वहीं सेल्फ मोटिवेशन, खुद को पसंद ना करना, आत्मविश्वास में कमी होने लग जाना भी इसके संकेत होते हैं। रिलेशनशिप के अलार्मिंग साइन्स को बिल्कुल इग्नोर ना करें। प्यार में तकलीफ लेने से बेहतर है उससे बाहर आ जाना।

कमिटेड होने से पहले बैकग्राउंड जानना जरूरी
बहुत सारे लोग एक रिलेशनशिप में आने के लिए बहुत ज्यादा जल्दीबाजी कर देते हैं। वो सामने वाले के बारें में ज्यादा कुछ नहीं जानते लेकिन कमिटेड होने में देरी नहीं करते, यहीं पर वो खुद का नुकसान कर बैठते हैं। किसी के साथ कमिटेड होने से पहले उसका बैकग्राउंड जरूर चेक करें। हम ये नहीं कह रहे कि आप उससे प्यार ना करें, लेकिन एक रिश्ते में आना जिम्मेदारी से भरा और खुद के साथ ईमारदार होने भी होता है। वहीं दूसरी बात ये की अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने किसी खास दोस्त, परिवार में किसी सदस्य को जरूर इस बारें में बता कर रखें, कभी भी ऐसी परिस्थिति आ सकती है कि आप को उन लोगों की जरूरत हो, कम से कम उनको आपके रिश्ते के बारें में पता तो हो, जिससे वो तत्काल एक्शन ले सकें। छुपाने से बहुत सारी चीजें खराब हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
