Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जब आपको अपने बेस्टफ्रेंड के ब्वॉयफ्रेंड से प्यार हो जाए तो क्या करें ?
ये ह्यूमन नेचर है कि वो किसी को भी, कभी भी, कहीं भी प्यार में पड़ सकता है, ये अलग बात है कि वो अपने प्यार का इजहार करता है या नहीं, वो अपने क्रश को अपने पार्टनर में बदलने के लिए कितने एफर्ट लगाता है, या फिर उस प्यार को जाने देता है। वहीं अगर प्यार अपने सबसे अच्छे दोस्त के ब्वॉफ्रेंड से हो जाए तो क्या किया जा सकता है? ये एक दोस्त के लिए बहुत टफ कंडीशन हो जाती है। लेकिन स्थिति को संभालने के कई सारे तरीके हैं। क्योंकि यहां पर आपके प्यार से पहले आपकी दोस्ती आ जाती है इससे पहले कि आप कुछ और करें, ये महत्वपूर्ण है कि आप उस दौरान अपना बिहेवियर नॉर्मल रखें, ऐसा कुछ ना करें, जिससे आपके दोस्त को किसी तरह का शक पैदा होने लग जाए।

आप अपने दोस्त के स्वाभाव से अच्छे से वाकिफ है। इसके साथ ही आप अपने दोस्त के साथ हर जगह जाते हैं, आप उसके टेस्ट, पसंद के बारें में भी जानते हैं, तो ऐसे में दोस्त आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी रेस्ट्रोंरेंट या फिर शॉपिंग के लिए ले जाता है। लेकिन इस दौरान आपको अपने मन को कंट्रोल करके रखना होगा। क्योंकि आप उस दौरान आप अपने सबसे अच्छे दोस्त और उसकी पार्टनर के बीच की केमेस्ट्री को देख रहे होते हैं।
यहां उन रेड फ्लैग्स के बारें में बता रहे हैं, जिससे आपको बचना चाहिए और अपनी दोस्ती को बचाना चाहिए, जिससे आप दोनों में दरार ना आए-

इमोशनल इंटीमेसी से दूर रहें
अपने सबसे अच्छे दोस्त के अगर आप दोस्त के बॉयफ्रेंड से कुछ मिनटों के लिए बातचीत करती हैं तो ये ठीक है लेकिन अगर आपने उसके साथ घंटों बातचीत करना शुरू कर दिया या फिर नियमित रूप से कॉल, टेक्स्टिंग या ऑनलाइन चैट कर रहे तों ये आपके लिए रेड फ्लैग है। इससे आप और आपके बेस्ट फ्रेंड की दोस्ती में दरार आ सकती है। आप जो इमोशनल इंटीमेसी विकसित कर रहे हैं, वो आगे जाकर शारीरिक संबंध में भी विकसित हो सकती है।
कम करें बातचीत
अपने सबसे अच्छे दोस्त के बॉयफ्रेंड से बात करने की आपकी इच्छा के कारणों से भी आपको ये समझने में भी हेल्प होती है आप बिहेव कैसे कर रहे हैं। कहीं आपकी बातचीत में ऐसा तो नहीं लग रहा है, जिससे पता चले कि आप दोस्त की पार्टनर में रूचि रख रही हैं।
दोस्त के सामने हंस-हंसकर ना करें बातें
आपकी बेस्ट फ्रेड आपकी और अपने पार्टनर की बातचीत को लेकर अगर नाराज या फिर जलन करती है तो ये आपके लिए रेड फ्लैग है। आपको अपने बेस्ट फ्रेंड के दिल में ऐसा कुछ भी विचार नहीं लाना है जिससे उसे किसी भी तरह का अहसास हो कि आप उसके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद करती है।
ब्वॉयफ्रेंड को आपसे बात करना ना पंसद हो तो
अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड का बॉयफ्रेंड आप से बातचीत में रूचि नहीं ले रहा है फिर आप से बातचीत करना उसे पसंद नहीं है तो आप तुरंत दूरी बना लें। अगर आप इन सब के बाद भी उससे बात कर रही हैं तो हो सकता है कि वो आपके बारें में आपकी दोस्त से कुछ गलतफहमियां भी क्रिएट कर दे। ये न केवल उसे नाराज कर सकता है बल्कि आपकी दोस्ती पर भी असर आ सकता है।
अगर दोस्त का ब्रेकअप हो जाए तो
आपके दिल में अपनी दोस्त के ब्वॉयफ्रेंड के लिए प्यार है तो एक ऑप्शन ये भी है कि आपको उसका इंतजार करना होगा। अगर आपका ना चाहते हुए भी आपकी दोस्त और उसके ब्वॉयफ्रेंड के बीच ब्रेकअप हो जाए तो आप उसके साथ डेट करने के बारें में सोंच सकती है। वहीं अगर आप अपने दोस्त की परवाह करती हैं तो ये विचार भी आप खत्म कर सकती है, क्योंकि आप उसके साथ डेट स्टार्ट करती हैं तो दोस्त के दिमाग में आ सकता है कि आप की वजह से ही उनका ब्रेकअप हुआ है। लेकिन आप ब्रेकअप के बाद ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस बारें में बात करके डेटिंग स्टार्ट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
