Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
What Women want in a Relationship: हर मर्द को पता होनी चाहिए ये बात, रिश्ते में हर महिला को होती है इसकी दरकार
What Women want in a Relationship: पुरुषों को महिलाएं हमेशा रहस्यमयी लगती हैं। हर आदमी का यही तर्क है कि महिलाओं को समझना बहुत मुश्किल काम है। आप किसी महिला के कितने भी करीब क्यों न आ जाएं, आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि उसके मन-मस्तिष्क में क्या चल रहा है। वहीं महिलाएं भी अपने प्रेमी या पति के साथ पूरी तरह से स्वतंत्र नहीं होती हैं।
उधर हर महिला की भी ये समस्या रहती है कि पुरुष उन्हें समझ नहीं पाते हैं। इससे महिलाओं को प्यार में निराशा और नाराजगी महसूस होती है। आखिर हर महिला एक रिलेशनशिप में अपने पार्टनर से क्या चाहती है?

पुरुषों को महिलाओं की ज़रूरतों को समझने के लिए अधिक समय और धैर्य की आवश्यकता होती है। वहीं महिलाओं की ज़रूरतें और मांगें बहुत सामान्य और सरल होती हैं। हालाँकि रिश्ते में हर महिला की ज़रूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। फिलहाल कुछ समान्य और बुनियादी जरूरतों पर प्रकाश डालने की कोशिश करते हैं।
खुलकर बात करना चाहती हैं
महिलाएं हमेशा से ही बात करना चाहती हैं। लेकिन पुरुष इस भावना को नहीं समझ पाते हैं। अगर पुरुष किसी बात पर खुलकर बात करने के लिए आगे आते हैं, चाहे वह काम हो या कोई और वजह, तो ज्यादातर मौकों पर महिलाओं को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिल पाता है। इस वजह से महिलाएं कभी-कभी तिरस्कारपूर्ण और क्रोधी हो सकती हैं। महिलाओं को अपने विचार, भावनाएं, दर्द साझा करना अच्छा लगता है।
आदर-सम्मान
महिला चाहे किसी बड़ी कंपनी में काम करती हो या गृहिणी, हर तरह से उनका योगदान अमूल्य है। महिलाओं को सबसे पहले खुद का सम्मान करना चाहिए। वो अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार के सदस्यों से भी इसी समान की उम्मीद करती हैं। जो पुरुष महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आते हैं, वह उनका दिल आसानी से जीत लेते हैं। वहीं जिस रिश्ते में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है, वहां परेशानी झेलनी पड़ती है।
प्रशंसा
भले ही महिलाएं इसे खुलकर न कहें, लेकिन वे अपने हर काम के लिए प्रशंसा की उम्मीद करती हैं। वे चाहती हैं कि रिश्तों को संभालने में की गई उनकी कड़ी मेहनत और हर काम के लिए उनकी सराहना की जाए। उनके योगदान की तरफ लोगों का ध्यान जाए।
मदद
रिलेशनशिप में महिलाएं ऐसा साथी चाहती हैं जो उनकी ताकत बने। अपने सहयोग व समर्थन से उनकी रक्षा करे और उन्हें आराम करने का मौका दे। महिलाएं किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करती हैं जो अच्छे और बुरे समय में उनके साथ रहे।
आजादी
महिलाएं ऐसे रिश्ता चाहती हैं जो उन्हें अपनी आत्मा व अस्तित्व को खोए बिना अपने जैसा बनने का मौका दें। महिलाएं दूसरों के ढांचे में ढलने के बजाय आत्मसम्मान के साथ ऊंची उड़ान भरना चाहती हैं।
छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी
महिलाएं छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना पसंद करती हैं। महिलाएं छोटे-मोटे उपहार, सरप्राइज ट्रिप, डिनर डेट से खुश हो जाती हैं।
पार्टनर के साथ रहना
आप चाहे इस बात को मानें या न मानें लेकिन महिलाएं हमेशा अपने पार्टनर के करीब रहना चाहती हैं। वह हर सुख-दुःख में आपके नजदीक रहना चाहती है। और इसके लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। मगर कई मौकों पर पुरुष इस बात को समझ नहीं पाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
