Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पार्टनर की बेवफाई के बारे में चल गया है पता तो अब आगे क्या करना चाहिए?
किसी भी रोमांटिक या वैवाहिक रिश्ते में बेवफाई या धोखा, उस रिश्ते को खत्म कर देता है। इससे दोनों के बीच विश्वास खत्म हो जाता है और उसकी जगह तनाव ले लेता है। धोखे के बाद उस रिश्ते को दोबारा खड़ा करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
अपने साथी की बेवफाई का पता चलना बहुत बड़ा धक्का देता है और भावनाओं के आगोश में कई बार गलत निर्णय ले लेते हैं जिससे आगे रिश्ते को दोबारा शुरू करने की सम्भावना भी नहीं रहती। ऐसे में यदि आपको भी अपने पार्टनर की बेवफाई या धोखा देने का पता चले तो आपको बेहद सोच समझकर अपना अगला कदम उठाना चाहिए, जानते हैं कैसे -

अपनी भावनाओं को स्वीकार करें
अपने पार्टनर की बेवफाई या चीटिंग का पता लगना, आपमें सदमा, व्याकुलता, भय, दर्द, अवसाद और भ्रम जैसी भावनाएं ला सकता है। आपको कुछ समय के लिए ऐसा महसूस होगा कि आपको कोई ठग कर चला गया हो। एक बेवफा साथी के साथ होने के दर्द से उबरने में काफी समय लगता है। भले ही आप अपने साथी को माफ कर दें और अपनी शादी को सुधारने की कोशिश करें, लेकिन यह उम्मीद न करें कि आपका अविश्वास और शक की भावनाएं खत्म हो जायेंगी। आपका वैवाहिक रिश्ता अब बदल गया है और पहले जैसा रिश्ता कायम करना बहुत मुश्किल है।
बदला मत लो
आपको जब यह पता लगे कि आपका साथ आपसे चीटिंग कर रहा है तो सबसे पहला भाव क्रोध का आएगा। आप उन्हें तुरंत सज़ा देने के भाव में सकते हैं। हालांकि बदला लेने की यह क्रिया आपको उस समय तो थोड़ी संतुष्टि दे देगा लेकिन आगे चलकर यह आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में बदला लेने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, पार्टनर से बात करने और आगे के फैसलों पर विचार करने में समय देना चाहिए।
परिवार को तुरंत ना करें शामिल
पार्टनर की धोखा देने वाले बात अपने परिवार को बताने से पहले अच्छी तरह सोच लें। आपको क्या करना चाहिए, रिश्ता छोड़ना है या जारी रखना है, इस बारे में परिवार मजबूत राय हो सकती है। आपके निजी रिश्ते में क्या चल रहा है यूज़ जाने समझे बिना परिवार के लोग अपना फैसला या राय दे सकते हैं जो आपको अच्छी ना लगें। ऐसे में शुरुआती समय में इसे निजी ही रखें।
अपना ख्याल रखने की कोशिश करें
वैवाहिक रिश्ते में धोखा खाना बहुत बड़ा सदमा दे सकता है। वर्षों के प्यार और विशवास को टूटता देख आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में आपको अपने स्वास्थय का ध्यान रखने की ज़रूरत है। इस सदमे या तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें और नियमित खाना व पूरी नींद लेते रहें।
दोषारोपण से बचें
अपने आप को, अपने साथी को या किसी तीसरे पक्ष को दोष देने से कुछ भी नहीं बदलेगा और केवल आपकी ऊर्जा बर्बाद होगी। सबसे ज़रूरी है कि कमज़ोर या पीड़ित मत बनो, दोषी महसूस मत करो। इससे आप अपने बारे में अधिक असहाय और बुरा महसूस करेंगे। ऐसे में इस स्थिति के लिए किसी पर दोष देने से बचें।
बच्चों को इससे दूर रखें
यदि वैवाहिक समबन्ध में आपके बच्चे भी हैं तो इस स्थिति से बच्चों को जितना दूर हो सकें उतना दूर रखें। यदि आप रिश्ते को खत्म होने का भी निर्णय लेते हैं तो बच्चों के सामने अपने पार्टनर की नकारात्मक छवि बनाने से बचें, क्योंकि इससे उनके बीच का सम्बन्ध जीवनभर के लिए खराब हो सकता है। इससे बच्चों में भी चिंता पैदा हो जाएगी, वे दोनों के बीच फंस जाएंगे और उन्हें दोनों में से किसी एक को चुनने जैसे द्वंद्व का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बच्चों के समक्ष इस स्थिति को संवेदनशील ढंग से रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications