Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भारतीय मूल के कीवी क्रिकेटर रचिन रवींद्र नहीं हैं सिंगल, मिलिए उनकी खूबसूरत गर्लफ्रेंड Premila Morar से
Who Is Kiwi Cricketer Rachin Ravindra Girlfriend : वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में शतक बनाने के बाद से ही भारतीय मूल के क्रिकेटर रचिन रविंद्र सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम 565 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड जॉनी बेयरस्टो के नाम था। इंग्लैंड के ओपनर ने 2019 में 532 रन बनाए थे।
रचिन अपनी धमाकेदार पारियों के वजह से एकदम से ही भारतीयों के बीच में लोकप्रिय हो गए हैं रचिन के बारे में लोग उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
लेकिन आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के पॉपुलर क्रिकेटर रचिन सिंगल नहीं हैं। उनकी एक गर्लफ्रेंड हैं, जिसे वो काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो भाग्यशाली लड़की?

कौन है प्रेमिला मोरार?
रचिन रवींद्रकी गर्लफ्रेंड का नाम प्रेमिला मोरार है। उनका जन्म 22 नवंबर 2000 को हुआ था। वो उम्र में रचिन से एक साल छोटी है। प्रेमिला दिखने में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। वैसे तो प्रेमिला बैंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं लेकिन फिलहाल वो ऑकलैंड के पास छोटे से शहर पुकेकोहे ईस्ट में रहती हैं। पेशे से प्रेमिला एक फैशन डिजाइनर हैं। रचिन के करियर में दोनों के रिश्ते मतलब प्रेमिलाने भी खासी भूमिका निभाई है। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाती हैं। और कई सावर्जनिक समारोह में भी ये दोनों साथ-साथ दिखाई दिए हैं।

फैशन डिजाइनर है प्रेमिला मोरार
प्रेमिला मोरार एक प्रतिभाशाली फैशन डिजाइनर हैं और अपने रचनात्मक काम के लिए जानी जाती हैं। वो लॉन्जरी डिजाइन में अपने क्रिएटिव काम के लिए जानी जाती हैं।

कॅरियर
वह मैसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकी हैं। पहले वो 'द फूड ड्यूड्स एनजेड' कंपनी के साथ मिलकर काम करती थी। लेकिन उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता हैं कि उन्होंने खुद का फैशन हाउस शुरु किया है। जिसका नाम हैं morar fashions।



Click it and Unblock the Notifications
