Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Sonam Raghuvanshi Love Story: कौन है सोनम रघुवंशी का लवर? जिसके इश्क में दिवानी हो किया पति का कत्ल
Sonam Raghuvanshi- Raj Kushwaha Love Story : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या केस ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया है। यह मामला न केवल एक जघन्य हत्या का है, बल्कि इसमें एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, धोखा, लालच और गहराई से रची गई साजिश की परतें भी जुड़ी हैं। जांच के दौरान जो खुलासे सामने आए हैं, उन्होंने इस हत्याकांड को एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री में तब्दील कर दिया है।
राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी को महज छह दिन ही बीते थे कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम पहले से ही राज कुशवाहा के साथ प्रेम संबंध में थी और शादी के बाद भी उसने इस रिश्ते को खत्म नहीं किया। बल्कि, अपने प्रेमी को पाने के लिए उसने पति को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। आइए जानते हैं कौन हैं सोनम रघुवंशी का लवर?

कौन है राज कुशवाहा?
राज कुशवाहा सोनम से उम्र में पांच साल छोटा है। वह कभी सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकरी करता था और वहीं दोनों की मुलाकात हुई। राज फैक्ट्री में बिलिंग विभाग में कार्यरत था। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। परिवारवालों को इस रिश्ते की भनक तक नहीं थी। राज पहले सोनम के घर के पास ही रहता था और अक्सर उनके घर आता-जाता था, जिससे दोनों को मिलने का पूरा मौका मिलता था। करीब डेढ़ साल पहले राज वहां से शिफ्ट होकर किसी और जगह चला गया था, लेकिन दोनों का संपर्क बना रहा।
शिलॉन्ग में रची गई हत्या की खौफनाक पटकथा
शादी के कुछ दिनों बाद सोनम ने राजा को हनीमून पर मेघालय के शिलॉन्ग ले जाने की योजना बनाई। लेकिन यह हनीमून, एक खूबसूरत यात्रा नहीं, बल्कि एक खतरनाक साजिश का हिस्सा था। शिलॉन्ग पहुंचने पर गाइड ने बताया कि सोनम और राजा अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ तीन और लोग थे। ये लोग कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा और उसके दोस्त थे। इन चारों ने मिलकर राजा की हत्या कर दी और उसके शव को शिलॉन्ग की एक गहरी खाई में फेंक दिया।
कुछ दिनों बाद पुलिस को राजा की लाश सड़ी-गली हालत में उसी खाई से मिली। यह देख पूरा मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद सोनम फरार हो गई और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर छिप गई थी। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए उसे ट्रैक किया और वहीं से गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
राज निकला मास्टरमाइंड
पुलिस की मानें तो इस मर्डर केस का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा ही था। उसने ही अपने कुछ दोस्तों को साथ मिलाकर इस खौफनाक योजना को अंजाम दिया। शादी के बाद भी वह सोनम के संपर्क में था और दोनों ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया। इंदौर पुलिस अब सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर उससे और गहन पूछताछ करने की तैयारी में है।
विश्वासघात की कहानी
यह मामला केवल एक मर्डर केस नहीं, बल्कि एक ऐसी पत्नी के विश्वासघात की कहानी है, जिस पर पति ने आंख मूंदकर भरोसा किया था। लेकिन उसी पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। यह केस समाज में रिश्तों की बदलती परिभाषा और नैतिक पतन का भी आईना बनकर सामने आया है।
इंदौर पुलिस इस केस की अंतिम परतों को खोलने के बेहद करीब है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सख्त सजा दिलाकर राजा रघुवंशी को न्याय मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications











