Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kejriwal Son-in-Law : कौन हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन, हर्षिता केजरीवाल से लव मैरिज है या अरैंज?
Who is Arvind Kejriwal's Son-in-Law : आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता अब शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत कर चुकी हैं। शुक्रवार को हर्षिता ने संभव जैन से सात फेरे लिए। शादी बेहद निजी समारोह में सम्पन्न हुई, जबकि रिसेप्शन का आयोजन 20 अप्रैल को किया गया है। इस खास मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल सफेद शेरवानी में, पत्नी सुनीता केजरीवाल लाल साड़ी में और बेटा पुलकित पारंपरिक पोशाक में नज़र आ रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी समारोह में मौजूद रहे और परिवार के साथ खुशी में झूमते दिखाई दिए। आइए जानते हैं कि कौन हैं केजरीवाल के दामाद और क्या करते हैं और कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

संभव जैन कौन हैं?
संभव जैन और हर्षिता दोनों IIT दिल्ली से पढ़े हुए हैं। संभव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी कंपनी Intract की शुरुआत अपने दोस्तों के साथ मिलकर की। यह एक टेक्नोलॉजी स्टार्टअप है, जो डिजिटल यूजर एंगेजमेंट और रिवार्ड सिस्टम जैसे क्षेत्रों में काम करता है। Intract शुरू करने से पहले संभव जैन विश्व की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक Blackstone में काम कर चुके हैं, जिसकी मौजूदा मार्केट कैप लगभग 13.26 लाख करोड़ रुपये है।
कॉलेज से लेकर कंपनी तक साथ
IIT दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही हर्षिता और संभव के बीच दोस्ती हुई, जो अब एक मजबूत रिश्ते में बदल चुकी है। दोनों ने हाल ही में एक साथ मिलकर Intract की नींव रखी और अब साथ मिलकर अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रहे हैं। यही नहीं, शादी से पहले इनकी सगाई दिल्ली के फाइव स्टार होटल शांगरी-ला इरोज में हुई थी।
राजनीति में भी निभाया योगदान
सिर्फ बिजनेस ही नहीं, हर्षिता अपने पिता अरविंद केजरीवाल की राजनीति में भी काफी एक्टिव रही हैं। उन्होंने कई बार मां सुनीता केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियानों में हिस्सा लिया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद हर्षिता ने गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कुछ समय तक नौकरी भी की, जिसके बाद अब वह पूरी तरह अपने स्टार्टअप में सक्रिय हैं।



Click it and Unblock the Notifications
