Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
Sara Ali Khan Boyfriend : कौन हैं सारा अली खान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड, जिसके साथ केदारनाथ पहुंच किया दर्शन
सारा अली खान हर साल केदारनाथ दर्शन करने जरुर जाती हैं।
हाल ही में सारा अली खान ने केदारनाथ यात्रा की अपनी फोटोज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब इन फोटोज के सामने आने के बाद से एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ एक बार से फिर से चर्चा में आ गई है।
दरअसल सारा की इन फोटोज में उनके साथ कांग्रेस के युवा नेता अर्जुन प्रताप बाजवा साथ नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सारा अर्जुन प्रताप बाजवा को डेट कर रही हैं। जिसके बाद से फैंस अब जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा। जिसके साथ सारा केदारनाथ दर्शन करने पहुंची थी।
अर्जुन प्रताप बाजवा का बैकग्राउंड पॉलिटिक्स से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिससे यह चर्चा और भी दिलचस्प हो गई है। हालाँकि सारा ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनकी इस ट्रिप को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। सारा ने अपनी इस यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह केदारनाथ के सुरम्य दृश्यों का आनंद लेती नजर आ रही हैं, और इन तस्वीरों में अर्जुन के नजर आने से दोनों के रिलेशनिशप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वायरल तस्वीरों में Sara Ali Khan और अर्जुन एक-दूसरे के बगल में खड़े होकर एक देवता की पूजा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। अर्जुन इंस्टाग्राम पर भी सारा को फॉलो करते हैं।
कौन है अर्जुन प्रताप बाजवा?
अर्जुन प्रताप बाजवा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं। फतेह जंग सिंह बाजवा खुद एक प्रमुख राजनीतिक शख्सियत हैं, और उनके बेटे अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ सारा अली खान का नाम जोड़ा जा रहा है। अर्जुन न केवल एक ट्रैवलर हैं, बल्कि राजनीति में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग में भी करियर बनाया था।
कर चुके हैं मॉडलिंग
अर्जुन अपने पिता की तरह पॉलिटिक्स में रुचि रखते हैं और अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर अक्सर फोटोज शेयर करते रहते हैं। अर्जुन प्रताप बाजवा ने रोहित और वरुण बल जैसे डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। अर्जुन ऑस्कर नॉमिनेटेड निर्देशक गिरीश मलिक की 'बैंड ऑफ महाराजाज' में भी दिखाई दिए। उन्होंने 2013 की फिल्म स्लिंग के लिए प्रभु देवा की भी मदद की रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर से राजनीति और कृषि में डिग्री है। वह एक जिमनास्ट और एमएमए फाइटर भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
