Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Shikhar Dhawan Girlfriend: कौन हैं सोफी शाइन? जिनके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए शिखर धवन
Shikhar Dhawan Girlfriend : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और फैंस के चहेते 'गब्बर' शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 2023 में अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक लेने के बाद अब वह एक नई प्रेम कहानी के चलते चर्चा में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में धवन ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी, जिससे फैंस के बीच फैली तमाम अटकलों पर विराम लग गया।
सोफी शाइन के साथ शिखर धवन की बॉन्डिंग की झलक कई मौकों पर देखने को मिली। हालांकि शुरुआत में धवन ने इस रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन बाद में सोफी ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक पोस्ट साझा की और लिखा, "My love ❤️", जिससे उनके रिश्ते को आधिकारिक मोहर लग गई। इसके बाद फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर ये सोफी शाइन हैं कौन, जिनके प्यार में 'गब्बर' पूरी तरह डूब चुके हैं।

कब हुई थी मुलाकात?
दरअसल, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शिखर धवन की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक रहस्यमयी महिला के साथ नजर आए। बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि वह महिला आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन हैं। एक लाइव इंटरव्यू में जब एंकर ने धवन से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो पहले तो वह झिझके, लेकिन फिर मुस्कराते हुए बोले, "मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन जो कमरे में सबसे खूबसूरत लड़की है, वही मेरी गर्लफ्रेंड है।" इसके बाद कैमरा सीधा सोफी की ओर फोकस हो गया।
सोफी शाइन को हाल के दिनों में भारत की यात्रा करते हुए और पारंपरिक भारतीय परिधान में भी देखा गया है। उन्होंने शिखर धवन के साथ इंस्टाग्राम रील्स भी बनाईं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, धवन और शाइन की पहली मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। कहा जा रहा है कि धवन ने पहली बार 13 जून 2023 को सोफी की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जो उनके रिश्ते की शुरुआत मानी जाती है।
कौन हैं सोफी शाइन?
अब बात करते हैं सोफी शाइन के प्रोफेशनल बैकग्राउंड की। उनका जन्म आयरलैंड में हुआ और उन्होंने लिरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की। वह कैसलरॉय कॉलेज की छात्रा रही हैं। वर्तमान में वह अबू धाबी में स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। सोफी एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में जानी जाती हैं और उनके करियर की उपलब्धियां काफी प्रभावशाली रही हैं।
शिखर धवन और सोफी शाइन की यह नई प्रेम कहानी फैंस को खूब पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इस कपल की केमिस्ट्री की जमकर चर्चा हो रही है।



Click it and Unblock the Notifications