Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
किरण खेर नहीं ये एक्ट्रेस थी अनुपम खेर का पहला प्यार, फिर कैसे शुरु हुई दोनों की लवस्टोरी?
Who Was Anupam Kher's First Wife : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और सांसद किरण खेर अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें साझा कीं, जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उन्हें और किरण को कभी संतान का सुख क्यों नहीं मिला। अनुपम खेर ने बताया कि किरण कंसीव नहीं कर सकीं और जब कभी ऐसा हुआ भी तो बच्चे की पेट में ग्रोथ सही नहीं थी।
इस बातचीत के बाद लोगों के मन में फिर से यह सवाल उठने लगा कि अनुपम खेर की पहली पत्नी कौन थीं, और किरण खेर की पहली शादी किससे हुई थी। यहां हम आपको अनुपम और किरण खेर की पहली शादी, उनके रिश्ते की शुरुआत और दोनों के जीवन में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की।

अमिताभ बच्चन के दोस्त संग हुई थी किरण खेर की पहली शादी
चंडीगढ़ में जन्मी किरण खेर थिएटर से जुड़ी हुई थीं। यहीं एक नाटक के दौरान उनकी मुलाकात हुई बिजनेसमैन गौतम बेरी से। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और साल 1979 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद किरण मुंबई आ गईं और कुछ समय तक "किरण बेरी" के नाम से जानी जाती रहीं। इस शादी से किरण को एक बेटा हुआ सिकंदर खेर, जो आज एक अभिनेता हैं।
गौतम बेरी सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी गहराई से जुड़े हुए थे। वे अमिताभ बच्चन के करीबी दोस्त थे और 1969 में अजिताभ बच्चन के साथ मुंबई में रूममेट भी रह चुके थे। इसके अलावा वे ABCL (Amitabh Bachchan Corporation Ltd.) में साझेदार भी थे। सिकंदर और अभिषेक बच्चन की दोस्ती भी बचपन से इसी वजह से हुई थी।
हालांकि, शादी के कुछ वर्षों बाद किरण और गौतम के रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। आपसी मतभेद और अलग-अलग प्राथमिकताओं के चलते यह रिश्ता 6 साल से ज्यादा नहीं टिक पाया और 1985 में दोनों का तलाक हो गया।

अनुपम खेर की पहली शादी
अनुपम खेर का भी किरण खेर से पहले विवाह हो चुका था। उनकी पहली पत्नी थीं मधुमालती कपूर, जो खुद भी एक अभिनेत्री थीं और बाद में 'दे दे प्यार दे' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में नजर आईं। यह शादी भी ज़्यादा समय तक नहीं चली और जल्द ही दोनों अलग हो गए।
अनुपम ने बताया कि उनकी पहली शादी लव मैरिज थी, जो कॉलेज के समय की दोस्ती से शुरू हुई थी। लेकिन बहुत जल्दी उन्हें यह एहसास हो गया कि यह रिश्ता उनके लिए नहीं बना है। दोनों ने साल 1979 में शादी की और उसी साल अलग भी हो गए।

किरण से दोस्ती से प्यार और फिर शादी
किरण और अनुपम की कहानी खास इसलिए भी है क्योंकि दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। चंडीगढ़ के थिएटर सर्कल में दोनों की जान-पहचान थी और किरण अनुपम की सीनियर थीं। लंबे समय तक दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त रहे।
अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में बताया था, "हम 12 सालों तक सिर्फ अच्छे दोस्त थे। जब हम अपने-अपने निजी जीवन में कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब हमें एहसास हुआ कि हम एक-दूसरे से प्यार करने लगे हैं।" इसी अहसास के साथ साल 1985 में किरण और अनुपम ने शादी कर ली।
साथ चल रहे हैं जिंदगी के हर पड़ाव में
शादी के बाद किरण और अनुपम ने न सिर्फ अपने रिश्ते को मजबूती दी, बल्कि एक-दूसरे के करियर और जीवन में भी अहम योगदान दिया। अनुपम खेर ने किरण के पहले पति गौतम बेरी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, "वह एक अच्छे इंसान थे।" आज भी किरण और अनुपम बॉलीवुड के उन चंद जोड़ों में से हैं जिन्होंने हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ निभाया और एक मजबूत रिश्ता कायम रखा।



Click it and Unblock the Notifications
