Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
ये है वो 5 वजह जिनकी वजह से महिलाओं से नजर मिलाने में कतराते हैं पुरुष
जब हम किसी से बात करते हैं तो अमूमन उसकी आंखों में देखते हैं। यह बेहद ही सामान्य है। बात करते हुए आई कॉन्टैक्ट बनाए रखने से ना केवल हम बेहतर तरीके से अपनी बात सामने वाले तक रख पाते हैं, बल्कि उसके मन की बात भी जान लेते हैं। खासतौर से, जब पुरूष किसी महिला को पसंद करते हैं और उससे बात करना चाहते हैं तो इस स्थिति में भी वे महिला के साथ आई कॉन्टैक्ट बनाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर एक पुरूष किसी महिला से नजरें मिलाने से बचने की कोशिश करने लगे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
जी हां, कई बार ऐसा होता है कि एक पुरूष किसी महिला से नजरें नहीं मिलाता। ऐसे में यह मान लिया जाता है कि उस पुरूष के दिल में खोट है। हालांकि, इसके पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसे ही कारणों पर चर्चा कर रहे हैं-

स्वभाव से शर्मीला होना
अक्सर यह माना जाता है कि लड़कियां ही स्वभाव से शर्मीली होती है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। कई बार पुरूष भी काफी शर्मीले होते हैं। हो सकता है कि वह व्यक्ति आपको पसंद करता हो, लेकिन आपसे बात करने में हिचक होती हो। ऐसे व्यक्ति कभी भी यह हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं कि वह अपने लेडी लव के सामने जाकर और उसकी आंखों में देखकर अपने मन की बात कह सके। यहां तक कि अगर लड़की भी उनसे बात करती हैं तो भी इस स्थिति में भी वे पुरूष नजरें चुराना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें आपके आस-पास घबराहट महसूस होती है। वह फिजूलखर्ची करना शुरू कर सकता है, उसके शब्द लड़खड़ा सकते हैं या उसे पसीना आ सकता है।
बातों से ऊब जाना
आमतौर पर, ऐसा माना जाता है कि महिलाएं अधिक बातूनी होती हैं, जबकि पुरूष केवल काम की बात करना ही पसंद करते हैं। ऐसे में जब कोई महिला उसके साथ होती है तो यह संभव है कि वे उसकी बातों से ऊब जाएं या फिर उन्हें उस तरह की बातों में कोई दिलचस्पी ही ना हो। इस स्थिति में वे आई कॉन्टैक्ट नहीं करते हैं। दरअसल, उन्हें इस बात की परवाह ही नहीं होती है कि आप क्या कह रही हैं। इस स्थिति में अक्सर पुरूष अपने फोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करना शुरू कर देते हैं और आपकी बातों का सिर्फ एक शब्द में ही जवाब देते हैं।
झूठ बोलना या धोखा देना
यदि कोई व्यक्ति आपसे झूठ बोल रहा है, तो यकीनन वह आपसे आई कॉन्टैक्ट बनाने से बचेगा, क्योंकि उसे कहीं ना कहीं इस बात का डर होता है कि आप उनकी सच्चाई के बारे में जान ना जाएं। इतना ही नहीं, जब आप उससे कोई सवाल करेंगी तो वह घबराहट में उत्तर को टालने का प्रयास करेगा या गोल-मोल जवाब देना शुरू कर देगा। ऐसे में आपको उस व्यक्ति से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
किसी बात को लेकर नाराज या गुस्सा होना
जब एक व्यक्ति गुस्से में होता है तो उसका गुस्सा उसकी आंखों से साफतौर पर नजर आता है। इसलिए, अगर पुरूष बहुत अधिक गुस्से में होता है, तब भी वह नजरें मिलाने से बचता है। उस समय उसके मन में गुस्से के साथ-साथ यह डर भी होता है कि कहीं उसके द्वारा कही गई बात या व्यवहार आपको बहुत अधिक परेशान या नाराज ना कर दे। ऐसे में व्यक्ति अपने पार्टनर के दिल को नहीं दुखाना चाहता और ऐसे में उससे बचना शुरू कर देता है।
बहुत अधिक दुखी होना
गुस्से की तरह ही दुखी होने पर भी पुरूष किसी महिला से नजरें मिलाने से बचते हैं। आमतौर पर, पुरूषों की यह सोच होती है कि वे अपने दुख व परेशानी को केवल खुद तक ही सीमित रखें। ऐसे में जब वे किसी तरह के बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं तो अपने साथी को इसकी भनक लगने नहीं देना चाहते हैं। इसलिए, वे उनसे बात करते हुए नजरें चुराने की कोशिश करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
