Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शादी के बाद ये गलतियां न्यूली मैरिड कपल को बना देती है कंगाल, तंगी से बचने करे ये काम
शादी के साथ हर व्यक्ति के जीवन का एक नया अध्याय शुरू होता है , जिसमें 2 लोग एक साथ अपनी ज़िंदगी साथ बिताने का वादा करते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। हालांकि शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती है और कई कपल्स को शादी के तुरंत बाद आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
अगर शादी के तुरंत बाद आर्थिक स्थिति खराब हो जाए तो कपल के बीच मन-मुटाव शुरू हो जाता है। जिसका असर रिश्ता पर पड़ने लगता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उन वजह पर बात करेंगे जो आर्थिक तंगी का कारण बनती है, इसके अलावा कपल को किन इस समस्या से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

शादी की शॉपिंग पर अनावश्यक खर्चा
शादी के लिए की जाने वाली महंगी शॉपिंग जैसे कपड़े, ज्वेलरी, ब्यूटीपार्लर, कैटरिंग, फ़ोटोग्राफ़ी और दूसरे खर्च कपल्स के बजट को काफ़ी प्रभावित करते हैं। कई लोग अपने शौक पूरा करने के लिए लोन तक लेते हैं। फिर शादी के बाद इन खर्चों की भरपाई करना मुश्किल हो जाता है, जिससे पैसों की तंगी शुरू हो जाती है।
शादी पर बेफिजूल खर्च
अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कपल्स अपनी हल्दी, मेहंदी सेरेमनी, शादी समारोह, रिसेप्शन और मेहमानों की आवभगत में खूब खर्चा कर देते है। आजकल प्री-वेडिंग फोटोशूट का भी खूब ट्रेंड चलने लगा है। लेकिन अक्सर लोग बजट बनाने से चूक जाते हैं, जिसका असर शादी के बाद पर्सनल खर्चों पर पड़ने लगता है।
हनीमून का खर्च
शादी के बाद हनीमून पर जाना हर कपल पसंद करता है। कई बार जेब पर एक्स्ट्रा भार डालकर लोग बजट के पार हनीमून प्लान कर लेते हैं। जिसकी वजह से बाद में उन्हें अपने बजट से कटौती करनी पड़ती है।
नया घर और सेटअप
शादी के बाद नया घर सेटअप करने की वजह से भी खर्च बढ़ जाता है। नए घर के लिए फ़र्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खर्चें को बढ़ा देती है। इसके अलावा, नए घर का इंटीरियर डेकोरेशन और रेनोवेशन में भी काफी पैसा खर्च हो जाता है।
शादी के बाद बजट कैसे मैनेज करें?
फाइनेंशियल प्लानिंग
शादी से पहले और बाद के खर्चों के लिए मजबूत फाइनेंशियल प्लानिंग करें। जो आपके बजट को अनावश्यक खर्चों से बचाएगा।
बचत और निवेश
शादी के बाद सेविंग और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दें। इससे भविष्य के खर्चों में मुश्किल नहीं आएगी।
कर्ज लेने से बचें
शादी के बाद खर्चें पर नियंत्रण रखें और फिजूल में कर्ज लेने से बचें। जरूरी चीजों पर ही खर्च करें। अगर कर्ज लेना मजबूरी है, तो पहले से इस बात पर भी गौर करें कि इसे चुकाएगें कैसे?
जिम्मेदारियां बांटे
अगर पत्नी भी वर्किंग हैं, तो पैसों से जुड़ी जिम्मेदारियों को आपस में दोनों बांट लें। इससे पैसों की कमी दूर होगी।
इमरजेंसी बजट रखें
शादी के बाद एक इमरजेंसी फंड तैयार रखें ताकि अचानक आने वाले खर्चों का सामना किया जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
