Latest Updates
-
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज
शादी के बाद परायी औरत के साथ क्यों फिजिकल रिलेशन बनाते हैं पुरुष, क्यों हो जाते हैं अट्रैक्ट
Married Aadmi Affair Kyu Karte Hain: शादी सिर्फ दो लोगों के बीच का समझौता नहीं है, यहां दो परिवार का मिलन होता है। इसलिए, विवाह में पैदा होने वाला संकट दोनों परिवारों को प्रभावित करता है। वैवाहिक जीवन की शुरुआत होते ही उसे बेहतर बनाने की तरफ ध्यान देना चाहिए। लेकिन किसी भी तरह से किसी को दूसरे पर शासन करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। रिश्ते में जरूरी बात है एक-दूसरे को समझना और प्यार से रहना। यदि इसमें कोई परशानी आती है तो उसे बातचीत से सुलझाएं।
लेकिन आज के समय में बहुत से पुरुष ऐसे हैं जो शादी के बाहर अफेयर रखते हैं और परायी औरतों के साथ फिजिकल रिलेशन भी रखते हैं। शादी के बाद इस तरह के अफेयर शादी की उम्र को छोटा कर देते हैं। रिश्ते अक्सर तब टूट जाते हैं जब तक उनमें आकर्षण, केयर और प्यार नहीं रहता है। ये सभी एक बाहरी इंसान को जीवन में एंट्री देने का रास्ता बनाता है।

कुछ लोग ये भी राय रखते हैं कि बच्चे के आने से अक्सर पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ जाती हैं। मां बनने के बाद महिलाएं अपना पूरा ध्यान बच्चे पर देती है और उनके पास अपने पति से बात करने का भी समय नहीं होता है। कई लोग कहते हैं कि इस स्थिति में पुरुष दूसरी महिलाओं के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन ज्यादातर पुरुष अपनी पत्नी के इस दौर को समझते हैं और उनकी मदद करते हैं। चलिए इस लेख के माध्यम से पता लगाने की कोशिश करते हैं कि आखिर पुरुष विवाह के बाहर क्यों संबंध बनाते हैं।
अलग-अलग राय का होना
अलग-अलग राय और विचार की समस्या अक्सर चुनौतीपूर्ण होती है। इससे रिश्ते ख़राब होने लगते हैं। अक्सर जब आपसी दोषारोपण और परेशानियां बढ़ती हैं तो इससे पुरुषों का दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है। एक पति अपनी पत्नी की तारीफ और सराहना कम करने लगता है। उन्हें दूसरी महिलाओं में खूबियां नजर आने लगती हैं।
शादी की उम्र है एक कारक
अक्सर ऐसे मामलों में शादी की उम्र एक महत्वपूर्ण कारक होती है। कम उम्र में शादी और इस समय दोनों की अपरिपक्वता बाद में समस्याओं का कारण बनती है। इससे रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं जो आगे चलकर विवाहेतर संबंध तक पहुंच जाती है। जब पति पत्नी साथ नहीं रहना चाहते हैं तब बात तलाक तक पहुंच जाती है।
रिश्तेदारों का हस्तक्षेप
अक्सर ससुराल वाले और पति के परिवार वाले वैवाहिक जीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं और ऐसी चीजों की शुरुआत करते हैं। क्योंकि ऐसे में आपमें से कई लोगों के मन में शादी ही न करने का ख्याल भी आता है। ऐसे में कुछ पुरुष किसी और रिश्ते की पहल करते हैं। इससे बाद में पारिवारिक जीवन बाधित होता है। रिश्तेदारों को हमेशा एक निश्चित दूरी पर रखना चाहिए। बाहरी लोगों की बातों का असर अपने वैवाहिक जीवन पर न होने दें।
एक-दूसरे पर भरोसा खोना
एक रिश्ते में सबसे जरूरी चीज हमेशा आपसी विश्वास होता है। जब यह खो जाएगा तो बाद में साथ रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा। पुरुषों द्वारा इस स्थिति का समाधान ढूंढने का एक तरीका दूसरे रिश्ते को जारी रखना है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
