Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं
Mrunal Thakur और Dhanush की डेटिंग की क्यों उड़ी अफवाह? सामने आई बड़ी वजह
Mrunal Thakur Dhanush Dating Rumors: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दो दमदार शख्सियत मृणाल ठाकुर और धनुष इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वजह सिर्फ उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ है। दरअसल, गॉसिप के गलियारों में दोनों की डेटिंग की अफवाहें फैल रही हैं। इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। धनुष और मृणाल को हाल ही में साथ में स्पॉट किया गया जिस वजह से अफवाहों ने और जोर पकड़ लिया।
दरअसल, उनकी लेटेस्ट फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का इवेंट हो या फिर मृणाल की बर्थडे पार्टी दोनों को साथ में देखा गया है। इसके अलावा धनुष की बहनों की वजह से भी उनके अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बन गई हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

डेटिंग रुमर्स में बहनों का क्या रोल?
मृणाल ठाकुर और धनुष की डेटिंग की अफवाहें जोरों पर हैं। इसके पीछे की वजह धनुष की बहनें भी हैं क्योंकि मृणाल ने धनुष की दोनों बहनों डॉ. कार्तिका कार्तिक और विमला गीता को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है। ऐसे में लोगों को लगने लगा है कि धनुष और मृणाल के बीच में कुछ चल रहा है जिस वजह से परिवार में नजदीकियां भी बढ़ रही हैं। अब ये उनके बीच के रिश्ते की पहल है या कुछ और ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर धनुष और मृणाल के साथ वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। धनुष और मृणाल साथ में दिखाई दिए और धनुष ने मृणाल का हाथ पकड़ा। वहीं मृणाल ने भी धनुष के नजदीक जाकर कान में कुछ कहा। दोनों की केमिस्ट्री इतनी सहज और क्लोज नजर आई कि लोगों ने इसे असल जिंदगी की नजदीकी समझ लिया। इसके अलावा दोनों ने फिल्म प्रमोशन के लिए भी साथ में जाना जरूरी समझा और उनके बीच की नजदीकियां भी उनके रुमर्स की वजह बनीं।
क्या है सच्चाई?
फिलहाल मृणाल ठाकुर और धनुष सिर्फ अच्छे को-स्टार्स हैं, जो एक साथ एक रोमांटिक फिल्म में काम कर रहे हैं। उनके बीच की केमिस्ट्री और कंफर्ट लेवल को फैंस ने प्यार की नजरों से देख लिया, और वहीं से अफवाहों ने जन्म लिया। लेकिन अभी तक न तो धनुष की ओर से और न ही मृणाल ठाकुर की ओर से इन अफवाहों की पुष्टि की गई है। दोनों ने ही चुप्पी साधी हुई है।



Click it and Unblock the Notifications
