Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Nanad and Bhabhi Relationship: आखिरकार क्यों होती है ननद को अपनी भाभी से जलन, जानें अहम कारण
ससुराल में सास और बहू के रिश्ते को लेकर बातें होती हैं, उतनी ही बातें ननद और भाभी के रिश्ते को लेकर भी होती हैं। क्योंकि ननद भाभी का रिश्ता जितना प्यारा है, उतना ही कॉमप्लिकेटेड भी होता है। भाभी और ननद में कभी खूब पटती है तो कभी जानी दुश्मन वाला रिश्ता होता है। बच्चे भी बुआ के घर आने से उतने खुश नहीं होते जितने मासी के आने से होते हैं। ननदों को अपनी भाभियों से आखिरकार इतनी नाराजगी और जलन क्यों होती है, जिससे दोनों के बीच नहीं पटती है, आखिर क्या कारण होते हैं, तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों ननद-भाभी से इतना मुकाबला होता है।

भाभी ने भाई को बदल दिया है
ननदों को दिमाग में होता है कि भाभियां उनके भाई को छीन लेती हैं, उनके खिलाफ भड़काती हैं। अगर भाई उनसे बात करना या फिर उनके लिए कुछ लाना चाहते हैं तो भी भाभी उनको मना कर देती हैं। उनका मानना होता है कि भाई पर पहला हक उनता होता है लेकिन भाभियां ये हक उनसे छीन लेती हैं।
ननद का अपने मायके और ससुराल में कंपेयर करना
वहीं अगर ननद को अच्छा ससुराल नहीं मिलता है तो भी वो अपने भाई की भाभी को लेकर केयर और अपने पति और ससुराल की अपने घर को लेकर कंपेयर करती हैं, जिसकी वजह से भी जलन होती है। इस जलन में आग में घी डालने का काम सास पूरा कर देती हैं, जिसे बेटी और बहू में फर्क करना ही होता है।

भाभी को किसी चीज की मनाही नहीं
ससुराल में अगर घर की लड़की को किसी चीज के लिए रोका जाता है, जैसे कि वेस्टर्न कपड़े पहनना, जिसमें भाई अपना रौब दिखाता है, लेकिन जब भाभी वेस्टर्न आउटफिट पहनती हैं तो उनको रोका नहीं जाता है। वो भाई के साथ वेस्टर्न कपड़े पहन कर घूम सकती हैं, लेकिन भाई ने बहन के ऊपर बंदिश लगा रही थी। इस तरह का दोहरा रवैये से भी ननद भाभी से जलने लग जाती हैं।
भाभी की सुंदरता से जलन
कई बार भाभी की सुंदरता पर भी ननद को जलन होने लग जाती है। भाभी अगर ननद से सुंदर है और अच्छे से मेकअप करके अपनी खूबसूरती को और निखार लेती हैं तो ननद कभी भी उनकी तारीफ नहीं करेंगी, क्योंकि वो उस वक्त अपनी भाभी से खुद को कमतर समझने लग जाती है, जिस वजह से भी ननद अंदर ही अंदर कुढ़ने लगती हैं।

भाई का अपनी पत्नी को अधिक अहमियत देना
बहुत बार ऐसा होता है कि भाई जानें अनजाने में अपनी बहन को अपनी पत्नी के सामने डांट देता है, उसे बुरा-भला कह देता है जो बहन को रास नहीं आता है। बहन के दिमाग में ये चलता है कि भाई की शादी होने से पहले उसका भाई उसे प्यार करता था, उसकी ख्वाइशों को पूरा करता था, लेकिन भाभी के आने के बाद उसने ऐसा करना सब बंद कर दिया, उसे अपनी बहन में सिर्फ कमियां दिखती हैं, जिसकी वजह वो अपनी भाभी को ही मानती है।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
