Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
महिलाएं क्यों अधिकार जताने वाले मर्दों की तरफ होती हैं अट्रैक्ट? ये रहे सॉलिड फैक्टर्स
आप पूरी दुनिया में अगर घुमाएं तो सभी देश पुरूष प्रधान देश हैं, वहां का समाज भी पुरूषों को ही महत्व देता है, भले ही महिलाओं के हक की बातें होती हैं, उनको पुरूषों से आगे बढ़ने की बातें की जाती हैं, लेकिन आज भी मेल डॉमेनेंट मानसिकता खत्म नहीं हुई है। लेकिन इसमें एक खास बात ये भी है इसमें महिलाएं खुद चाहती हैं कि वो एक डॉमेनेटिंग मर्द के साथ रहें। वो सॉफ्ट नेचर वाले पुरूष की बजाए महिला पर अपना हक जमाने वाले मर्दों को पसंद करती हैं। इसके पीछे कई सारे फैक्टर्स काम करते हैं आइये जानते हैं उनके बारें में-

जेनेटिक बनावट और आकर्षण का संबंध
जरनल ह्यूमन नेचर में एक रिपोर्ट पब्लिश हुई थी, जिसके अनुसार, पुरुषों और महिलाओं में जेनिटिक तरीके से अंतर पाया जाता है। जहां महिलाओं को खुद क़ुदरत ने सेंसेटिव और नाज़ुक बनाया है, वहीं पुरुषों का मिजाज़ लीड करने का और दूसरों पर दबदबा बनाए रखना का बनाया हुआ है। इसी तरह से पुरुषों को नाजुक और केयर करने वाली महिलाएं पसंद होती हैं तो वहीं महिलाओं को ऐसे पुरूष पसंद होते हैं जो उन पर अपना अधिकार दिखा सकें, दूसरे से ये कह सकें कि ''इसकी तरफ आंख उठा कर मत देखना ये मेरी है''। इस तरह के पुरूषों से महिलाएं खुश भी रहती हैं।

यूनिवर्सिटी और कैलिफ़ोर्निया के रिसर्चर्स इरवीन इस बात का पता लगानें में जुटे थे कि क्या लोग अपने पार्टनर को चुनने के लिए किन चीजों को प्राथमिकता देते हैं। इस काम के लिए स्पीड डेटिंग टेस्ट करके देखा। टेस्ट के नतीजे हैरान करने वाले थे। टेस्ट में भाग लेने वाले अधिकतर पुरूषों ने नाजुक महिलाओं के साथ दोबारा डेट पर जाने के बारें में अपने विचार बताए। वहीं टेस्ट में शामिल ज्यादातर महिलाओं की पसंद रहे खुद पर अधिकार जतानेवाले पुरुष थे।

आख़िर क्या है इस आकर्षण की वजह
ये प्रकृति का बनाया हुआ है कि पुरूष ऊपर से दिखने में कितने भी सख्त लगें लेकिन अंदर से काफी सौम्य होते हैं। यही वजह है कि महिलाएं ऐसे पुरूषों के साथ रहना अधिक पसंद करती हैं, इसके साथ ही उनको ये भी पता होता है कि रफ एंड टप मर्द भले ही डॉमिनेटिंग दिखाई पड़े लेकिन वो उसके लिए हर मुसिबत की घड़ी में एक दीवार बन कर खड़ा रहेगा। यही वजह है कि महिलाएं, ऐसे मज़बूत पार्टनर की तलाश में होती हैं, जिनके साथ वे सुरक्षित महसूस कर सकें और वो अपनी मोहब्बत उन पर न्योछावर कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications