Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
16 से 20 की उम्र तक आपको क्यों सीरियस रिलेशनशिप से बचना चाहिए, जानें कारण
अक्सर ऐसा घर के बड़े लोग कहते है कि 16 से 20 साल की उम्र में बच्चे में समझदारी आ जाती है और वो खुद को लेकर थोड़ा सीरियस होने लग जाता है। लेकिन ये उम्र काफी खतरनाक भी होती है, इस ऐज में लोग बिगड़ भी जाते हैं, और उन रास्तों पर चलते लगते हैं, जहां से वापस आना काफी मुश्किल होने लग जाता है।

इस उम्र चाहे वो लड़का हो या लड़की बुरे लोगों की संगत और बुरे कामों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होने लग जाते हैं, जिसकी वजह से घर वाले बच्चों पर सख्ती पर करना शुरू कर देते हैं, जिससे कि वो गलत रास्तों पर ना चलने लगें। वहीं ये वो उम्र होती है जब आप प्यार में पड़ते हैं, आपको किसी पर क्रश होता है।
आप अपने प्यार के लिए जीने और मरने की कसमें भी खाने लग जाते हैं। घर वालों से बगावत के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप ने कभी सोंचा है कि इस उम्र में आप जिम्मेदारियों को संभालने के लायक बन चुके हैं ?

आप प्यार के चक्कर में अपनी लाइफ, पढ़ाई और करियर सब कुछ दांव पर लगाने लग जाते हैं। सबसे अहम की आपने माता पिता को भी दुख देते हैं। हम यहां पर आपको ऐसे कुछ रीजन देने जा रहे हैं, जिसको समझकर और जान कर आप ये सोंचने पर मजबूर हो सकते हैं कि आपकी ये उम्र प्यार के लिए नहीं है बल्कि खुद को इप्रूव करने और अपनी लाइफ को सही करने का वक्त है। अगर आप 16 से 20 साल की उम्र में एक सीरियस रिलेशनशिप आना चाह रहे हैं तो आप अपनी लाइफ में बहुत सारी चीजों को गंवा देने वाले हैं। आइये जानते हैं इसके बारें में-
1. ये उम्र आपकी स्टडी और आपके करियाार बनाने को लेकर सबसे अहम होती है। इस वक्त आप अपने माता-पिता की जिम्मेदारी होते हैं। यहां पर आपका ध्यान अपने करियर पर होना चाहिए ना कि एक रिलेशनशिप में आने का। जब आप अपनी पढ़ाई कर लेते है, करियर भी बनने लगता है तब आप एक सीरियस रिलेशनशिप में आ सकते हैं। उस वक्त आपके पैरेंट्स भी इसके खिलाफ नहीं होंगे।

2.आप खुद ही सोचिए कि क्या 20 की उम्र किसी और की जिम्मेदारी लेने के लिए ठीक है? इस उम्र में पहली ही लाइफ में सेटल होने का दबाव पहले से ही घर से बना होता है। वहीं किसी रिश्ते में जाना और उसकी जिम्मेदारी लेना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है।

3.आप ये खुद से सवाल करें कि क्या आप अभी किसी तरह की की जिम्मेदारी लेने के काबिल बन पाए हैं। क्या आप एक रिलेशनशिप में आने के लिए इमोशनली और फिजिकली मजबूत है। क्या आप दूसरे की दर्द और परेशानियों को हैंडल कर सकते हैं ? आपका जवाब ना में होगा, इसलिए अपने आप पर फोकस करें।

4. जब आप 16 से 20 की उम्र होते हैं तब आप के अंदर बहुत सारे बदलाव आ रहे होते हैं, जिसकी वजह से आप खुद चिढ़चिढ़े हो जाते हैं, खुद को कमरे में भी बंद कर लेते हैं, घर वालों से भी बातचीत कम कर देते हैं तो ऐसे में किसी के साथ रिलेशनशिप में आकर उसको वक्त दे पाएंगे? उसके साथ सही सी बर्ताव कर सकेंगे। इसका रिजल्ट जो निकल कर सामने आता है उसमें आप खुद को दोषी मानना शुरू कर सकते हैं।

5. ये वो समय होता है जब आपको अपने परिवार, भाई-बहन, दोस्तों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। और इनके साथ वक्त बिताने की भी, क्योंकि आने वाले वक्त में हो सकता है कि आप उनको उतना वक्त ना दे सकें, जितना आपको देना चाहिए। इसलिए इस गोल्डन टाइम को परिवार के साथ बिताएं ना कि रिलेशनशिप में आकर किसी दूसरे के साथ।



Click it and Unblock the Notifications